IRCTC दे रहा खास ऑफर, अब EMI पर करें 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, जानें बुकिंग डिटेल्स

अगर आप ज्‍योत‍िर्ल‍िंगों के दर्शन चाहते हैं, लेक‍िन ट‍िकट के ल‍िए एक मुश्‍त पैसा खर्च नहीं कर पा रहे हैं तो आप ईएमआई पर टूर पैकेज ले सकते हैं. आइये आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के बारे में आपको बताते हैं.

jyotirlinga darshan train pacage irctc

IRCTC देश-विदेश के पर्यटन स्थलों की यात्रा के लिए टूर पैकेज तो लॉन्च करता ही है, साथ ही धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए भी नियमित रूप से टूर पैकेज संचालित करता है. अगर आप नवंबर में भारत गौरव ट्रेन से सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करना चाहते हैं, तो IRCTC आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर रहा है.

विज्ञापन

खास बात यह है कि आप इस टूर को EMI पर भी बुक कर सकते हैं और सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर सकते हैं. यह 11 रातों और 12 दिनों का टूर पैकेज 18 नवंबर, 2025 से 29 नवंबर, 2025 तक संचालित होगा.

विज्ञापन

ईएमआई टूर पैकेज

IRCTC ने भारत गौरव ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए 11 रातों और 12 दिनों का टूर पैकेज लॉन्च किया है. यह यात्रा योग नगरी ऋषिकेश से शुरू होगी और इसमें महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, द्वारकाधीश, नागेश्वर, सोमनाथ, त्र्यंबकेश्वर, भीमाशंकर और घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंगों के दर्शन शामिल होंगे. बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी और EMI का विकल्प भी उपलब्ध है.

विज्ञापन

इन ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का अवसर

ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन स्‍टार्ट होगी और उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात में द्वारकाधीश, भेट द्वारका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सिग्नेचर ब्रिज, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, नासिक में त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पंचवटी, कालाराम मंदिर, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, संभाजी नगर में घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग और स्थानीय मंदिरों के दर्शनीय स्थलों की सैर कराएगी.

विज्ञापन

आप इन रेलवे स्टेशनों से ये ट्रेन ले सकते हैं:

अगर आप इस ट्रेन का टूर पैकेज लेना चाहते हैं तो ऋषिकेश के साथ-साथ हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, कानपुर, उरई, झांसी और ललितपुर स्टेशनों से इस ट्रेन को ले सकते हैं. आप इन स्‍टेशनों पर चढ़ सकते हैं और उतर भी सकते हैं.

विज्ञापन

ट्रेन में कौन सी सुव‍िधाएं म‍िलेंगी :

इस पैकेज में 2 एसी, 3 एसी और स्लीपर क्लास की यात्रा, नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना, शाकाहारी भोजन के साथ-साथ एसी/गैर-एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण शामिल हैं, जो सभी आईआरसीटीसी द्वारा प्रदान किए जाते हैं.

विज्ञापन

बुकिंग कैसे करें:

इस यात्रा सेवा में एलटीसी और ईएमआई (₹847 प्रति माह से शुरू) की सुविधा उपलब्ध है. आईआरसीटीसी पोर्टल पर उपलब्ध सरकारी और गैर-सरकारी बैंकों से ईएमआई का लाभ उठाया जा सकता है. इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर की जाएगी.

विज्ञापन

इस यात्रा सेवा की बुकिंग पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय और आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन भी की जा सकती है. अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए, निम्नलिखित मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें: 9236391908 / 8287930199, 8287930908/ 7302821864/ 8595924294

क‍ितना है किराया:

विज्ञापन

इस टूर पैकेज की कीमत इकोनॉमी क्लास (स्लीपर क्लास) के लिए प्रति व्यक्ति ₹24,100 और 5-11 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए ₹22,720 है. IRCTC स्लीपर क्लास ट्रेन यात्रा, नॉन-एसी होटलों में डबल/ट्रिपल रूम आवास, मल्टी-शेयर नॉन-एसी होटल रूम (पैकेज के अनुसार शेयरिंग/नॉन-शेयरिंग), नहाना-धोना और नॉन-एसी परिवहन की व्यवस्था करेगा.

स्टैंडर्ड क्लास (3AC क्लास) के लिए पैकेज की कीमत प्रति व्यक्ति ₹40,890 और 5-11 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए ₹39,260 है. IRCTC 3AC क्लास ट्रेन यात्रा, नॉन-एसी होटलों में डबल/ट्रिपल रूम आवास, मल्टी-शेयर नॉन-एसी होटल रूम (पैकेज के अनुसार शेयरिंग/नॉन-शेयरिंग), नहाना-धोना और नॉन-एसी परिवहन की व्यवस्था करेगा.

विज्ञापन

कम्फर्ट क्लास (2AC क्लास) के लिए पैकेज की कीमत प्रति व्यक्ति ₹54,390 और प्रति बच्चा (5-11 वर्ष) ₹52,425 है. 2AC क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल बर्थ पर एसी होटल में आवास, डबल/ट्रिपल बर्थ पर एसी होटल के कमरे में धुलाई और बदलाव (पैकेज के अनुसार शेयरिंग/नॉन-शेयरिंग) और एसी परिवहन की व्यवस्था IRCTC द्वारा की जाएगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ