PM Kisan 21st Installment: ये 5 काम रह गए अधूरे तो नहीं आएंगे क‍िसान के खाते में 2000 रुपये

PM Kisan Yojana 21st Installment latest Update: जि‍न क‍िसानों के खातों में पीएम क‍िसान योजना के तहत 2000 रुपये की इंस्‍टॉलमेंट आने वाली है, उन्‍होंने अगर ये 5 काम नहीं क‍िया है तो उनके खातों में 21वीं क‍िस्‍त नहीं आएगी.

Pm kishan 21 instalment

PM Kisan 21st Installment 2025: सरकार दिवाली 2025 से पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं 2,000 रुपये की किस्त जारी करने वाली है, जिससे लाखों किसानों को लाभ होगा. हालांकि, सभी लाभार्थियों को यह भुगतान नहीं मिलेगा. जी हां, ज‍िन क‍िसानों ने ये 5 काम नहीं कराए हैं, उनके खाते में पीएम क‍िसान योजना की 21वीं क‍िस्‍त नहीं आएगी.

विज्ञापन

बता दें क‍ि पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे बाढ़ प्रभावित राज्यों के कुछ किसानों को पहले ही भुगतान मिल चुका है. ऐसे में त्‍योहार के समय में धनराश‍ि न रुके, इसके ल‍िए ये 5 काम अभी तुरंत कर लें.

विज्ञापन

तुरंत कर लें ये 5 काम

आप अगर चाहते हैं क‍ि आपके खाते में पीएम क‍िसान योजना के तहत आने वाली धनराश‍ि आए तो आपको नीचे द‍िए गए काम तुरंत कराने होंगे :

विज्ञापन

e-KYC कराएं :

अब तक अगर e-KYC नहीं करा पाए हैं तो तुरंत कराएं. क्‍योंक‍ि इसकी वजह से किस्त नहीं मिलेगी. बिना e-KYC कोई भी पैसा नहीं भेजा जाएगा. इसल‍िए इसे तुरंत पूरा करें. आप ऑनलाइन OTP के जर‍िए या CSC सेंटर जाकर फिंगरप्रिंट के जर‍िए बायोमेट्रिक eKYC भी करवा सकते हैं.

विज्ञापन

बैंक अकाउंट में गड़बड़ी है तो सुधार करें :

बैंक डिटेल में अगर गलती है या गड़बड़ी है तो क‍िस्‍त के पैसे नहीं पहुंच पाएंगे. इसलिए IFSC कोड चेक करें, ये भी देखें क‍ि अकाउंट बंद न हुआ हो, बैंक अकाउंट आधार से लिंक हो. इनमें से क‍िसी में भी गलती होने पर ट्रांजैक्शन फेल हो जाता है. अपने बैंक डिटेल्स जरूर चेक करें.

विज्ञापन

जमीन का वेरिफिकेशन जरूर कराएं :

क‍िस्‍त पाने के ल‍िए पीएम किसान पोर्टल पर जमीन से जुड़े दस्तावेजों को अपडेट करना और वेरिफाई करना अन‍िवार्य है. गलत या अधूरे दस्तावेज होने पर, लिस्ट से ना हटा द‍िया जाता है. इसल‍िए अपने सही दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करें.

विज्ञापन

फार्मर रजिस्ट्री जरूरी

पीएम किसान पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के साथ फार्मर रजिस्ट्री भी जरूरी है. क‍िस्‍त तभी म‍िलेगी जब राज्य सरकार की फार्मर रजिस्ट्री (PM Kisan Yojana Farmer Registry) में क‍िसान का नाम दर्ज हो.

विज्ञापन

बेनिफिशियरी लिस्ट में नाम

क‍िसान का नाम बेनिफिशियरी लिस्ट में है या नहीं, यह जरूर चेक करें. पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट (PM Kisan Beneficiary List) में नाम होने पर ही क‍िस्‍त आती है. pmkisan.gov.in पर जाकर चेक करें क‍ि आपका नाम है या नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ