PM Kisan 14th Installment : हो गया तय, इस दिन किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये ? जानिए ताजा अपडेट

PM Kisan, PM Kisan 14th Installment, pm kisan installment, pm kisan next installment, PM Kisan Samman Nidhi Yojana, PM Kisan Scheme, PM KISAN yojana, PM Kisan Yojana 13th installment, PM Modi
विज्ञापन

PM Kisan 14th Installment :  पीएम किसान सम्मान निधि योजना के देश के करीब 12 करोड़ किसान भाइयों के लिए बहुत ही अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री किसान योजना की 14वीं किस्त का उनका इंतजार बस खत्म होने ही वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक के मुताबिक केंद्र सरकार जल्द ही किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान योजना की 14वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर कर सकती है।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री किसान योजना की 14वीं किस्त का पैसा किसानों के खाते में जून यानी इस महीने के अंतिम सप्ताह में आ जाएगा। हालांकि, सरकार की तरफ से अब तक 14वीं किस्त जारी करने को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के खाते में 14वीं किस्त का पैसा 30 जून तक ट्रांसफर कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक इसका कोई आधिकारिक ऐलाना या फिर पुष्टि नहीं हुई है। लिहाजा कयासों का बाजार गर्म है। इससे पहले खुद प्रधानमंत्री मोदी ने 13वीं किस्त का पैसा 27 फरवरी 2023 को जारी किया था।

आपको बता दें कि सरकार पात्र किसानों को प्रति वर्ष 6000 की आर्थिक सहायता करती। यह पैसा केंद्र सरकार 2000-2000 रुपये 3 किश्तों में देती है। इसकी पहली किस्त अप्रैल से जुलाई, दूसरी किश्त अगस्त से नवंबर तक और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच किसानों के खाते में भेजी जाती है।

ये है सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये सबसे महत्वाकांक्षी योजना है। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 2018 में पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) शुरू की थी। यह नरेंद्र मोदी सरकार के तहत एक केंद्रीय योजना है, जिसका मकसद उन किसान परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है जिन्हें सहायता की जरूरत है। पूरी तरह से सरकार समर्थित योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना उन सभी किसानों के परिवारों के लिए लागू है जिनके पास सीमित भूमि है।

विज्ञापन

इस योजना के तहत किसानों को साल में 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में कुल 6,000 रुपये दी जाती है। इस योजना के तहत पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच में दी जाती है, जबकि दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में दी जाती है। वहीं, सरकार तीसरी किस्त का पैसा 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच में ट्रांसफर करती है।

विज्ञापन

आपको बात दें इस योजना के नियमों बदलाव करते हुए सरकार ने उलाभार्थियों खातों का Know-your-Customer (KYC) से ना जुड़ा होना अनिवार्य कर दिया है। जिन लोगों का केवाईसी नहीं हुआ था उनके खाते में 13वीं किस्त का पैसा नहीं आया। यदि आपने भी अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है तो जल्द करवा लें, वरना आपके खाते में 14वीं किस्त का भी पैसा नहीं आएगा।

ऐसे अपडेट करें ऑनलाइन eKYC

पीएम-किसान की आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाएं।
इसके बाद होमपेज के दाएं तरफ ईकेवाईसी विकल्प पर क्लिक करें।
अब अपना आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड डालें और सर्च पर क्लिक करें।
इसके बाद आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर दर्ज करें।
‘Get OTP’ पर क्लिक करें और दिए गए बॉक्स में OTP दर्ज करें।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ