7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों की 18,000 से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगी बेसिक सैलरी, जानें मोदी सरकार कब करेगी ऐलान

7th Pay Commission, DA Hike
विज्ञापन

7th Pay Commission: एक जुलाई से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे  केंद्रीय कर्मचारियों के लिए दोहरी खुशी है। एक तरह जहां जुलाई से इनके डीए में 4 फीसदी बढ़ोतरी के आसार हैं वहीं लंबे समय में फीटमेंट फैक्ट में बढ़ोतरी की मांग कर रहे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बहुत ही अच्छी खबर है। ख

सूत्रों के हवाले से मिल रही खबरों के मुताबिक अगर सबकुछ ठीक रहा तो केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी का ऐलान अगले महीने यानी जुलाई में सकती है। इससे केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 18000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये प्रति महीने हो जाएगी।

Advertisment

फिटमेंट फैक्टर में इजाफा

दरअसल फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) में रिविजन का मामला लगातार जोर पकड़ता जा रहा है। केद्रीय कर्मचारी लंबे समय से फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी की लगातार मांग कर रहे हैं। लिहाजा सरकार केंद्रीय फिटमेंट फैक्टर में रिविजन यानी बढ़ाने पर जल्द बड़ा ऐलान कर सकती है। फिटमेंट फैक्टर में अगर बढ़ोतरी होती है तो कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है।

केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 2.57 फीसदी के ह‍िसाब से फिटमेंट फैक्टर द‍िया जा रहा है। इसे बढ़ाकर 3.68 गुना क‍िए जाने की मांग की जा रही है। फिटमेंट फैक्टर के 2.57 से बढ़ाकर 3.68 करने पर मिन‍िमम बेस‍िक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगी। अगर केंद्र सरकार इस मांग को मान लेती है तो केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन

गौरतलब है कि आखिरी बार साल 2016 में फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाया गया था। इसी साल 7वां वेतन आयोग (7th Pay Commission) भी लागू हुआ था। उस समय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 6000 रुपये से सीधे 18,000 रुपये हो गई थी। जबकि उच्चतम स्तर को 90,000 रुपये से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये कर दिया गया। अब सरकार इस साल केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में फिर बढ़ोतरी कर सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ