नई दिल्ली: वित्त मंत्रालय के तहत राजस्व विभाग ने 26 मार्च 2026 की देर रात एक गजट अधिसूचना जारी कर पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क (Excise Duty) कम करने का एलान किया है। सरकार का यह कदम तेल विपणन कंपनियों (OMCs) को वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बावजूद घरेलू कीमतों को स्थिर रखने में मदद करेगा।
टैक्स में कितनी हुई कटौती?
सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क दरों को इस प्रकार संशोधित किया है:
पेट्रोल: इसे 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।
डीजल: इसे 10 रुपये प्रति लीटर से घटाकर शून्य (Zero) कर दिया गया है।
LPG Crisis Solution: गैस सिलेंडर की टेंशन खत्म! सरकार लाएगी 5 लाख सस्ते इंडक्शन चूल्हे; ईरान युद्ध के बीच आम आदमी को बड़ी राहत
क्यों लिया गया यह फैसला?
युद्ध का असर: हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में तनाव और अमेरिका-ईरान युद्ध के खतरों के कारण वैश्विक कच्चे तेल के दाम $114 प्रति बैरल के पार चले गए थे।
निजी कंपनियों की मनमानी: नायरा एनर्जी जैसे निजी खुदरा विक्रेताओं ने पेट्रोल पर ₹5 और डीजल पर ₹3 की बढ़ोतरी कर दी थी, जिससे जनता में घबराहट फैल गई थी।
महंगाई पर लगाम: सरकार नहीं चाहती कि ईंधन की कीमतें बढ़ने से ट्रांसपोर्टेशन महंगा हो और आम उपभोग की वस्तुओं के दाम बढ़ें।
LPG पर सरकार का फुलप्रूफ प्लान, 8 लाख मीट्रिक टन गैस भारत के रास्ते में, तेल स्टॉक भी 60 दिनों का
क्या पंप पर तुरंत कम होंगे दाम?
विशेषज्ञों का मानना है कि इस कटौती का मुख्य उद्देश्य सरकारी तेल कंपनियों (IOCL, BPCL, HPCL) के घाटे (Under-recoveries) को कम करना है। इससे आम जनता के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 'बढ़ोतरी' का खतरा टल गया है। हालांकि, पंपों पर कीमतों में सीधी गिरावट इस बात पर निर्भर करेगी कि तेल कंपनियां इस राहत का कितना हिस्सा ग्राहकों को देती हैं।
ATF पर नया लेवी ढांचा
एक्साइज ड्यूटी में बदलाव के साथ सरकार ने हवाई ईंधन (ATF) पर भी नया टैक्स ढांचा पेश किया है। अब ATF पर प्रभावी लेवी प्रावधानों के तहत लगभग ₹29.5 प्रति लीटर होगी।
आज 27 मार्च को Petrol की कीमतें
नई दिल्ली ₹94.77
कोलकाता ₹105.41
मुंबई ₹103.54
चेन्नई ₹101.23
गुड़गांव ₹95.36
नोएडा ₹94.74
बेंगलुरु ₹102.96
भुवनेश्वर ₹100.94
चंडीगढ़ ₹94.30
हैदराबाद ₹107.50
जयपुर ₹104.72
लखनऊ ₹94.69
पटना ₹105.54
तिरुवनंतपुरम ₹107.48
आज 27 मार्च को डीजल का भाव
नई दिल्ली ₹87.67
कोलकाता ₹92.02
मुंबई ₹90.03
चेन्नई ₹92.81
गुड़गांव ₹87.83
नोएडा ₹87.81
बेंगलुरु ₹90.99
भुवनेश्वर ₹92.52
चंडीगढ़ ₹82.45
हैदराबाद ₹95.70
जयपुर ₹90.21
लखनऊ ₹87.81
पटना ₹91.78
तिरुवनंतपुरम ₹96.48
नई दिल्ली: वित्त मंत्रालय के तहत राजस्व विभाग ने 26 मार्च 2026 की देर रात एक गजट अधिसूचना जारी कर पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क (Excise Duty) कम करने का एलान किया है। सरकार का यह कदम तेल विपणन कंपनियों (OMCs) को वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बावजूद घरेलू कीमतों को स्थिर रखने में मदद करेगा।
टैक्स में कितनी हुई कटौती?
सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क दरों को इस प्रकार संशोधित किया है:
पेट्रोल: इसे 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।
डीजल: इसे 10 रुपये प्रति लीटर से घटाकर शून्य (Zero) कर दिया गया है।
LPG Crisis Solution: गैस सिलेंडर की टेंशन खत्म! सरकार लाएगी 5 लाख सस्ते इंडक्शन चूल्हे; ईरान युद्ध के बीच आम आदमी को बड़ी राहत
क्यों लिया गया यह फैसला?
युद्ध का असर: हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में तनाव और अमेरिका-ईरान युद्ध के खतरों के कारण वैश्विक कच्चे तेल के दाम $114 प्रति बैरल के पार चले गए थे।
निजी कंपनियों की मनमानी: नायरा एनर्जी जैसे निजी खुदरा विक्रेताओं ने पेट्रोल पर ₹5 और डीजल पर ₹3 की बढ़ोतरी कर दी थी, जिससे जनता में घबराहट फैल गई थी।
महंगाई पर लगाम: सरकार नहीं चाहती कि ईंधन की कीमतें बढ़ने से ट्रांसपोर्टेशन महंगा हो और आम उपभोग की वस्तुओं के दाम बढ़ें।
LPG पर सरकार का फुलप्रूफ प्लान, 8 लाख मीट्रिक टन गैस भारत के रास्ते में, तेल स्टॉक भी 60 दिनों का
क्या पंप पर तुरंत कम होंगे दाम?
विशेषज्ञों का मानना है कि इस कटौती का मुख्य उद्देश्य सरकारी तेल कंपनियों (IOCL, BPCL, HPCL) के घाटे (Under-recoveries) को कम करना है। इससे आम जनता के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ‘बढ़ोतरी’ का खतरा टल गया है। हालांकि, पंपों पर कीमतों में सीधी गिरावट इस बात पर निर्भर करेगी कि तेल कंपनियां इस राहत का कितना हिस्सा ग्राहकों को देती हैं।