Stock Market Holiday: कल बंद रहेगा शेयर बाजार! रामनवमी पर नहीं होगी ट्रेडिंग; नोट कर लें मार्च-अप्रैल की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

शेयर बाजार के निवेशकों के लिए जरूरी खबर है। आज की शानदार तेजी के बाद कल यानी 26 मार्च 2026 को दलाल स्ट्रीट पर सन्नाटा रहने वाला है। रामनवमी के पावन अवसर पर भारतीय शेयर बाजार (BSE और NSE) में कोई कामकाज नहीं होगा।

share market (15)

Stock Market Holiday On Ram Navmi: भारतीय शेयर बाजार (BSE और NSE) कल, गुरुवार 26 मार्च 2026 को रामनवमी के उपलक्ष्य में बंद रहेंगे। इस दौरान इक्विटी, डेरिवेटिव और एसएलबी (SLB) सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे छुट्टियों के इस लंबे सिलसिले को देखते हुए अपनी रणनीतियां पहले से तैयार कर लें।

विज्ञापन

छुट्टियों की हैट्रिक से कम होंगे कारोबारी दिन

अगले 10 दिनों के भीतर शेयर बाजार में छुट्टियों की भरमार रहने वाली है। मार्च के आखिरी हफ्ते और अप्रैल की शुरुआत में कई बड़े त्योहार पड़ रहे हैं:

विज्ञापन

    26 मार्च (गुरुवार): रामनवमी (बाजार बंद)

    31 मार्च (मंगलवार): महावीर जयंती (बाजार बंद)

    विज्ञापन

    03 अप्रैल (शुक्रवार): गुड फ्राइडे (बाजार बंद)

    इसका मतलब है कि अगले हफ्ते बाजार केवल तीन दिन ही खुलेगा, जिससे ट्रेडर्स को कम समय मिलेगा।

    विज्ञापन

    साल 2026 का हॉलिडे कैलेंडर (मुख्य तिथियां)
    साल 2026 में कुल 16 व्यापारिक अवकाश (Trading Holidays) तय किए गए हैं। आने वाले महीनों की मुख्य छुट्टियां इस प्रकार हैं:

      अप्रैल: 14 अप्रैल (अंबेडकर जयंती)

      विज्ञापन

      मई: 01 मई (महाराष्ट्र दिवस), 28 मई (बकरीद)

      जून-दिसंबर: मुहर्रम (जून), गणेश चतुर्थी (सितंबर), गांधी जयंती और दशहरा (अक्टूबर), दिवाली और गुरु नानक जयंती (नवंबर) और क्रिसमस (दिसंबर)।

      विज्ञापन

      आज की तेजी: 800 अंकों का धमाका
      छुट्टी से ठीक पहले आज बुधवार को बाजार में जबरदस्त रौनक देखी गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच तनाव कम होने की खबरों से निवेशकों का भरोसा बढ़ा। आज सुबह बाजार खुलते ही सेंसेक्स करीब 800 अंक उछल गया, जबकि निफ्टी 23,100 के पार निकल गया। पिछले कुछ दिनों की गिरावट के बाद यह एक बड़ी रिकवरी मानी जा रही है।

      मार्च में कब-कब बंद है बाजार

      विज्ञापन
      • 26 मार्च को रामनवमी की वजह से शेयर बाजार बंद
      • 27 मार्च को सामान्य कार्यदिवस है। यानी बाजार खुला है।
      • 28 मार्च को चौथा शनिवार है। शन‍िवार को बाजार बंद रहता है।
      • 29 मार्च को रविवार को भी बाजार बंद है।

        न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

        First published on:

        और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

        लेख समाप्त

        लेखक के बारे में

        Vandana Bharti

        Vandana Bharti

        वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
        ... और पढ़ें
        विज्ञापन
        होम पेज पर वापस जाएँ