Fuel Supply Update: पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं! सरकार ने पैनिक बाइंग पर लगाई रोक; अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और तेल की किल्लत की अफवाहों के बीच भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार मौजूद है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है। इसके साथ ही, एलपीजी (LPG) सिलेंडर पर दबाव कम करने के लिए स्कूलों और हॉस्टलों के लिए नए निर्देश जारी किए गए हैं।

petrol diesel price

पाकिस्तान में कच्चे तेल का संकट गहराया है।

नई दिल्ली: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव (मार्केटिंग और तेल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने अहम बयान जारी किया है। उन्होंने देश के सभी पेट्रोल पंपों (Retail Outlets) पर परिचालन सामान्य होने की पुष्टि की है। सरकार ने साफ कहा है क‍ि देश में पेट्रोल और डीजल की कोई किल्लत नहीं है। पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें लगाने की जरूरत नहीं है। साथ ही, अब हॉस्टलों और स्कूलों में 5 दिन के भीतर पाइप वाली गैस (PNG) पहुंचाई जाएगी ताकि आपकी रसोई का सिलेंडर सुरक्षित रहे। घबराएं नहीं, सतर्क रहें!

विज्ञापन

पैनिक बाइंग से बचें, स्टॉक की कमी नहीं

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर तेल की किल्लत को लेकर उड़ रही अफवाहों को सरकार ने सिरे से खारिज कर दिया है। सुजाता शर्मा ने जनता से अपील की है कि वे घबराकर (Panic Buying) ईंधन का स्टॉक न करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि देश के सभी फ्यूल स्टेशनों पर पेट्रोल और डीजल की निर्बाध आपूर्ति के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन

LPG पर दबाव कम करने का मास्टर प्लान
पश्चिम एशिया के संकट के कारण एलपीजी (LPG) की मांग और सप्लाई के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए सरकार ने एक नया कदम उठाया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (PNGRB) ने सभी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि वे:

आवासीय स्कूलों, कॉलेजों, हॉस्टलों, सामुदायिक रसोई (Community Kitchens) और आंगनवाड़ी केंद्रों को प्राथमिकता दें।

विज्ञापन

जहां भी पाइपलाइन इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद है, वहां मात्र 5 दिनों के भीतर पीएनजी (PNG) कनेक्शन प्रदान करें।
इसका मुख्य उद्देश्य इन बड़े संस्थानों को सिलेंडर से हटाकर पाइप वाली गैस पर शिफ्ट करना है ताकि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी की उपलब्धता बढ़ सके।

अफवाहों पर न करें भरोसा
सरकार ने चेतावनी दी है कि गलत सूचनाओं के कारण लोग अनावश्यक रूप से पेट्रोल पंपों पर भीड़ लगा रहे हैं, जिससे लॉजिस्टिक्स की समस्या पैदा हो सकती है। सरकार हर स्थिति पर नजर रख रही है और तेल कंपनियों को स्टॉक बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ