Is Banks Open Today: आज 26 मार्च को रामनवमी के अवसर पर बैंक खुलेंगे या रहेंगे बंद, जानें

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव राम नवमी के पावन अवसर पर कल यानी 26 मार्च 2026 को देश के अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को देशभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है, जिसके चलते बैंकिंग सेवाओं में बदलाव किया गया है।

bank holiday today (1)

कई जगहों पर आज राम नवमी मनाई जा रही है। इसल‍िए उन क्षेत्रों के बैंकों में आज छुट्टी है।

Bank Holidays March 2026: आज बैंक जाने की सोच रहे हैं? पहले यह लिस्ट देख लें! क्‍योंक‍ि राम नवमी के उपलक्ष्य में आज, गुरुवार 26 मार्च 2026 को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के अनुसार कई बड़े शहरों में बैंकों की छुट्टी रहेगी। इतना ही नहीं, कुछ राज्यों में राम नवमी (चैत्र दशैं) का उत्सव अगले दिन भी मनाया जाएगा, जिससे लगातार दो दिनों तक बैंकिंग कामकाज प्रभावित हो सकता है। यानी 26 और 27 मार्च को देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। कैश की जरूरत है तो एटीएम का रुख करें और लेन-देन के लिए यूपीआई का इस्तेमाल करें।

विज्ञापन

26 मार्च (राम नवमी) को यहां बंद रहेंगे बैंक:

आज कई प्रमुख शहरों में बैंक शाखाएं नहीं खुलेंगी। जैसे क‍ि अहमदाबाद, भोपाल, भुवनेश्वर, मुंबई, नागपुर, पटना, रांची, जयपुर, लखनऊ और कोलकाता।

विज्ञापन

27 मार्च (राम नवमी/चैत्र दशैं) की छुट्टी:
शुक्रवार को भी कुछ चुनिंदा शहरों में बैंक बंद रहेंगे। जैसे क‍ि अहमदाबाद, देहरादून, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना और गंगटोक।

31 मार्च (महावीर जयंती) का अवकाश:
अगले हफ्ते मंगलवार को भी लंबी लिस्ट है, जब बैंक बंद रहेंगे। अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर और रांची में 31 मार्च को छुट्टी रहने वाली है।

विज्ञापन

डिजिटल सेवाएं रहेंगी ऑन:
शाखाएं बंद होने के बावजूद ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। निम्नलिखित सेवाएं 24/7 चालू रहेंगी:

नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग: फंड ट्रांसफर और बिल भुगतान के लिए।
UPI और ATM: नकद निकासी और तत्काल भुगतान के लिए।

विज्ञापन

हालांकि बता दें क‍ि, चेक क्लियरिंग, फिजिकल कैश डिपॉजिट और अन्य काउंटर सेवाएं इन छुट्टियों के दौरान उपलब्ध नहीं होंगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ