LPG पर सरकार का फुलप्रूफ प्लान, 8 लाख मीट्रिक टन गैस भारत के रास्ते में, तेल स्टॉक भी 60 दिनों का

मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में जारी युद्ध और हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में तनाव के बीच भारत सरकार ने देश की ऊर्जा सुरक्षा को लेकर सबसे बड़ी और आश्वस्त करने वाली रिपोर्ट जारी की है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि दुनिया में चाहे कुछ भी हो जाए, भारत के पास अगले 60 दिनों तक का कच्चा तेल (Crude Oil) और भारी मात्रा में एलपीजी (LPG) का स्टॉक सुरक्षित है।

lpg and oil.jpg

भारत के पास पर्याप्‍त ईंधन

LPG Crisis : पेट्रोलियम मंत्रालय ने 26 मार्च 2026 को देश की ऊर्जा स्थिति पर एक विस्तृत डेटा जारी किया है। मंत्रालय के अनुसार, हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बाधाओं के बावजूद भारत को अब पहले से कहीं अधिक कच्चा तेल मिल रहा है। भारत ने अपनी रणनीति बदलते हुए अब 41 से अधिक देशों से तेल खरीदना शुरू कर दिया है, जिससे खाड़ी देशों पर निर्भरता कम हुई है।

विज्ञापन

तेल का 60 दिनों का बैकअप

मंत्रालय ने उन रिपोर्ट्स को सिरे से खारिज कर दिया जिनमें कहा जा रहा था कि भारत के पास केवल 6 दिनों का स्टॉक बचा है। सरकार ने स्पष्ट किया कि भारत के पास कुल 74 दिनों की रिजर्व क्षमता है। वर्तमान में वास्तविक स्टॉक कवर 60 दिनों का है। इसमें कच्चा तेल, पेट्रोलियम उत्पाद और रणनीतिक गुफाओं (Strategic Caverns) में जमा तेल शामिल है। देश की सभी रिफाइनरियां 100% से अधिक क्षमता पर काम कर रही हैं।

विज्ञापन

LPG पर भारत का तगड़ा प्रहार
घरेलू रसोई गैस की मांग को पूरा करने के लिए सरकार ने दोतरफा रणनीति अपनाई है। एक तरफ सरकार ने घरेलू उत्पादन में वृद्धि की है। LPG कंट्रोल ऑर्डर के बाद घरेलू रिफाइनरियों ने उत्पादन 40% बढ़ा दिया है। अब रोजाना 50,000 मीट्रिक टन गैस का उत्पादन भारत में ही हो रहा है। वहीं दूसरी ओर भारत की जरूरतों के लिए 800,000 मीट्रिक टन (8 लाख MT) LPG के कार्गो अमेरिका, रूस, ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों से भारत के लिए रवाना हो चुके हैं। ये कार्गो भारत के 22 आयात टर्मिनलों पर पहुंचेंगे।

पैनिक बुकिंग में आई कमी
मंत्रालय ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में अफवाहों के कारण सिलेंडरों की डिमांड 50 लाख से बढ़कर 89 लाख तक पहुंच गई थी, जो अब वापस सामान्य होकर 50 लाख पर आ गई है। जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए कमर्शियल सिलेंडर के आवंटन को बढ़ाकर 50% कर दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ