हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, क्या है आपके शहर में ईंधन की कीमत?

Petrol Diesel Price Today 27 February 2024: आज यानी 27 फरवरी, मंगलवार को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई के अलावा दूसरे शहरों में पेट्रोल और डीजल को कितने रुपये प्रति लीटर के साथ बेचा जा रहा है? आप कैसे और कहां से ईंधन का नया रेट चेक कर सकते हैं? आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Petrol Diesel Price Today

Petrol Diesel Price Today 27 February 2024: रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमत को अपडेट किया जाता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑयल की कीमत में होने वाले बदलाव से राष्ट्रीय स्तर पर ईंधन की कीमत में अपडेट किया जाता है। हालांकि, पिछले काफी दिनों से राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हो रहा है। जबकि, राज्य सरकार की ओर लोकल टैक्स और वैट टैक्स लगाया जाता है, जिस कारण कई शहरों में ईंधन के रेट में बदलाव होते रहते हैं।

आज यानी 27 फरवरी, मंगलवार को अलग-अलग शहरों में ईंधन भी अलग-अलग कीमत के साथ है, आइए आज का पेट्रोल और डीजल की कीमत क्या है? जानते हैं।

महानगरों में ईंधन की नई कीमत 

  1. देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर है। जबकि, डीजल के दाम प्रति लीटर 89.62 रुपये है।
  2. आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर है। जबकि, डीजल के दाम प्रति लीटर 94.27 रुपये है।
  3. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये प्रति लीटर है। जबकि, डीजल के दाम प्रति लीटर 92.76 रुपये है।
  4. चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.74 रुपये प्रति लीटर है। जबकि, डीजल के दाम प्रति लीटर 94.33 रुपये है।

आपके शहर में ईंधन की कीमत क्या है?

 शहर पेट्रोल के रेट डीजल के रेट
नोएडा 96.65 89.76
गाजियाबाद 96.58 89.75
गुरुग्राम 97.18 90.05
लखनऊ 96.57 89.76
आगरा 96.63 89.57
मथुरा 96.35 89.61
मेरठ 96.31 89.64
जयपुर 108.48 93.69
प्रयागराज 97.17 90.64
वाराणसी 96.89 90.64
अयोध्या 97.03 90.22
कानपुर 96.71 90.13
पटना 107.24 94.32

फोन से कैसे चेक करें ईंधन की नई कीमत

अगर आप अपने फोन से पेट्रोल-डीजल के नए रेट देखना चाहते हैं तो इसके लिए ऑयल कंपनी की ऑफिशियल साइट पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा मैसेज भेजकर भी पेट्रोल और डीजल के रेट देख सकते हैं। SMS के जरिए ईंधन के रेट देखने के लिए अलग-अलग ऑयल कंपनी के नंबर भी अलग-अलग हैं।

विज्ञापन
  1. हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 9222201122 नंबर पर HP और शहर का पिन कोड एंटर कर मैसेज सेंड कर दें।
  2. भारत पेट्रोलियम के 9223112222 नंबर पर RSP और शहर का पिन कोड एंटर कर मैसेज सेंड कर दें।
  3. इंडियन ऑयल के 9222201122 नंबर पर RSP और शहर का पिन कोड एंटर कर मैसेज सेंड कर दें।

ये भी पढ़ें- ये 5 बैंक दे रहे हैं फिक्स्ड डिपॉजिट पर 9.50 प्रतिशत तक का ब्याज, देखें लिस्ट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola