Mistakes To Avoid While Choosing Credit Card: देशभर में महंगाई इतनी बढ़ गई है कि एक आम आदमी के लिए अपना गुजारा करना काफी मुश्किल हो गया है। आजकल लोग बेहतर लाइफस्टाइल जीने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। कोई अपने गुजारे के लिए लोन लेता है तो कोई क्रेडिट कार्ड। इस बीच क्या आपको पता है कि क्रेडिट कार्ड बड़े कर्ज में डुबा सकता है? ऐसे में सलाह दी जाती है कि क्रेडिट कार्ड चुनते समय कुछ गलतियां बिलकुल नहीं करनी चाहिए।
ब्याज दरों या इंटरेस्ट रेट्स की अनदेखी करना
क्रेडिट कार्ड के इंटरेस्ट रेट तब ज्यादा हो सकते हैं जब आपने बिल पेमेंट में देरी की हो। कई सारे लोग क्रेडिट कार्ड चुनते समय ब्याज दरों को नजरअंदाज कर देते हैं और सिर्फ रिवॉर्ड और बेनिफिट के लालच में ही रहते हैं।
खर्च की आदतों को नजरअंदाज करना
लोग अक्सर कई पैसे से जुड़ी कई सारी गलतियां करते हैं और उनमें से एक है अपनी खर्च करने की आदतों को सोचे बिना क्रेडिट कार्ड चुनना। अलग-अलग क्रेडिट कार्ड खाने, ट्रेवल, फ्यूल जैसी जैसे कई कामों में कई तरह के रिवॉर्ड और बेनिफिट देते हैं। ऐसे में क्रेडिट कार्ड चुनने से पहले समझ लें कि आप सबसे ज्यादा कहां खर्च करते हैं और पिछले कुछ महीनों में अपने खर्च करने के पैटर्न को इवेलुएट करें।
यह भी पढ़ें: सावधान! आ गया एक और नया ATM Scam, जानें कैसे आपके बैंक अकाउंट को है खतरा
एनुअल फीस पर ध्यान न देना
क्रेडिट कार्ड अक्सर एनुअल फीस के साथ आते हैं जो कार्ड प्रोवाइडर और दिए जाने वाले लाभों के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं। जबकि, कुछ कार्ड एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस जैसी कई प्रीमियम सर्विस भी देती हैं जो हाई एनुअल फीस के साथ आ सकते हैं। एनुअल फीस को देखते हुए अपनी जरूरत के हिसाब से क्रेडिट कार्ड चुनने पर विचार करें। इसके अलावा, अगर आप कॉस्ट्स कम करना चाहते हैं तो बिना एनुअल फीस या कम एनुअल फीस वाले कार्ड चुनें।
एक से ज्यादा कार्ड के लिए एक साथ अप्लाई करना
एक साथ कई कार्ड के लिए अप्लाई करने से आपके क्रेडिट स्कोर पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। हर क्रेडिट कार्ड एप्लीकेशन आपकी क्रेडिट रिपोर्ट पर कड़ी पूछताछ शुरू कर देता है जिससे आपके क्रेडिट स्कोर में टेम्पररी गिरावट आती है। एक हेल्दी क्रेडिट प्रोफाइल बनाने की कोशिश करें।
फाइन प्रिंट और शर्तों को नजरअंदाज करना
क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने से पहले फीस, इंटरेस्ट रेट, रिवॉर्ड स्ट्रक्चर, रिडेम्पशन पॉलिसी और किसी भी लागू पेनल्टी समेत नियमों और शर्तों को अच्छी तरह से देख लें। मिनिमम मंथली पेमेंट, ग्रेस पीरियड और विदेशी ट्रांजेक्शन फीस जैसी डिटेल्स पर ध्यान दें खासकर अगर आप अक्सर विदेशी यात्रा करते हैं।
यह भी पढ़ें: PhonePe से कैसे भरें ITR? CA को नहीं देनी पड़ेगी मोटी फीस
संबंधित खबरें
Bank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
11 hrs agoWedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
13 hrs agoShare Bazar Crash: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 300 से ज्यादा टूटा
13 hrs agoNew Rules From Today: एलपीजी, एसबीआई एटीएम, दिल्ली बस यात्रा से लेकर NPS तक, आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव
14 hrs agoATF Price Hike: 16 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ हवाई ईंधन, त्योहारी सीजन में उड़ानों का किराया बढ़ने के आसार
15 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
17 hrs agoLPG Subsidy Rules Changed: आज से बदल गया गैस सब्सिडी का नियम, बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगा सब्सिडी का पैसा
18 hrs agoPetrol Diesel Rate 1 October: पेट्रोल डीजल के नए रेट्स जारी, जल निर्यात पर घटा विंडफॉल टैक्स, जानिए आपके शहर में Fuel का नया भाव
19 hrs agoआज से बदल गए पीएफ के नियम, 25000 रुपये सैलरी वालों को मिलेगा पीएफ और पेंशन का लाभ; जानें आपके वेतन पर क्या होगा असर
19 hrs agoLPG Price Hike Alert: त्योहारी सीजन में लगा झटका, 71 रुपये तक बढ़ा कमर्शियल सिलेंडर, जानिए घरेलू सिलेंडर का हाल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines