हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

आज से बदल जाएगी LPG सिलेंडर की कीमत! क्‍या महंगा हो जाएगा गैस?

1 नवंबर यानी आज से कई चीजों की कीमतों और न‍ियमों में बदलाव होने वाले हैं. ज‍िन चीजों की कीमतें बदल रही हैं, उसमें एक गैस स‍िलेंडर का दाम भी है.

विज्ञापन

LPG Cylinder Latest Price: 1 नवंबर से कई बदलाव हो रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा, लेकिन सबसे अहम बदलाव रसोई गैस सिलेंडर की कीमत को लेकर है. गौरतलब है कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 8 अप्रैल 2025 से नहीं बदली है. दिल्ली में यह सिलेंडर अभी भी 853 रुपये में मिल रहा है. वहीं, व्यावसायिक रसोई गैस सिलेंडर की कीमत लगभग हर महीने बदलती रहती है.

1 और 2 नवंबर को 6 घंटे के लिए बंद रहेगी रेलवे रिजर्वेशन सर्व‍िस, यहां देखें डिटेल

पिछले पांच सालों में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 594 रुपये से बढ़कर 853 रुपये हो गई है, जबकि व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत 1241.5 रुपये से बढ़कर 1595.50 रुपये हो गई है. 1 नवंबर, 2020 को दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत सिर्फ 594 रुपये, कोलकाता में 620.5 रुपये, मुंबई में 594 रुपये और चेन्नई में 610 रुपये थी.

विज्ञापन

Railway NTPC Recruitment 2025: 3058 पदों के लिए रज‍िस्‍ट्रेशन शुरू; 27 नवंबर तक करें आवेदन

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के आंकड़ों के अनुसार, 6 अक्टूबर, 2021 को 14 किलो के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 899.50 रुपये, कोलकाता में 926 रुपये, मुंबई में 899.50 रुपये और चेन्नई में 915.50 रुपये थी.

विज्ञापन

6 जुलाई, 2022 को घरेलू सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1053 रुपये, कोलकाता में 1079 रुपये, मुंबई में 1052.50 रुपये और चेन्नई में 1068.50 रुपये थी.

Petrol Diesel Price: इन जगहों पर सस्‍ता हुआ पेट्रोल-डीजल का दाम, जानें आपके शहर में आज का भाव

विज्ञापन

30 अगस्त 2023 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 903 रुपये, कोलकाता में 929 रुपये, मुंबई में 902.50 रुपये और चेन्नई में 918.50 रुपये थी.

9 मार्च 2024 को दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 803 रुपये, कोलकाता में 829 रुपये, मुंबई में 802.50 रुपये और चेन्नई में 818.50 रुपये थी.

विज्ञापन

New Rules from 1st November 2025: कल से लागू हो रहे हैं ये नए न‍ियम, बदल जाएंगी कई चीजों की कीमतें

14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की आज की दरें

विज्ञापन

पटना : 942.5 रुपये

दिल्ली : 853.00 रुपये

विज्ञापन

लखनऊ : 890.5 रुपये

जयपुर : 856.5 रुपये

विज्ञापन

आगरा : 865.5 रुपये

मेरठ : 860 रुपये

गाजियाबाद : 850.5 रुपये

इंदौर : 881 रुपये

भोपाल  : 858.5 रुपये

लुधियाना : 880 रुपये

वाराणसी : 916.5 रुपये

गुरुग्राम : 861.5 रुपये

अहमदाबाद : 860 रुपये

मुंबई : 852.50 रुपये

पुणे : 856 रुपये

हैदराबाद : 905 रुपये

बेंगलुरु : 855.5 रुपये

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola