New Rules from 1st November 2025: आज से लागू हो रहे हैं ये नए न‍ियम, बदल जाएंगी कई चीजों की कीमतें

New Rules from 1st November 2025: आज 1 नवंबर 2025 से कई न‍ियम और कई चीजों की कीमतों में बदलाव लागू होंगे. आइये आपको बताते हैं क‍ि कल 1 नवंबर से क्‍या-क्‍या बदलने वाला है.

rules and prices to change from 1 november

New Rules from 1st November 2025: अक्‍टूबर का महीना खत्‍म हो गया है और नया महीना शुरू होने के साथ ही कई व‍ित्‍तीय न‍ियमों में बदलाव देखने को म‍िलने वाले हैं. यानी आज 1 नवंबर से ही आपको कई नए न‍ियमों और कीमतों में बदलाव द‍िखेंगे. LPG कीमतों से लेकर बैंक कार्ड न‍ियम तक में बदलाव होने वाले हैं, जो आज से प्रभावी हो रहे हैं. आइये आपको बताते हैं क‍ि आ रही 1 नवंबर से भारत में क्‍या-क्‍या बदलने वाला है, ज‍िसका असर सीधे तौर पर आम लोगों की जेब पर होगा.

विज्ञापन

1 नवंबर से लागू होने जा रहे हैं ये बदलाव

विज्ञापन

1. गैस सिलेंडर की कीमतें: 1 नवंबर से एलपीजी, सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बदलाव की उम्मीद है. 14 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कमी की उम्मीद है, जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोत्तरी हो सकती है.

2. SBI कार्ड: एसबीआई क्रेडिट कार्ड के नियमों में कुछ बदलाव किए गए हैं. 1 नवंबर से अनसेक्‍योर क्रेड‍िट कार्ड पर चार्ज 3.75% होगा. एसबीआई कार्ड ने कहा कि अब क्रेड, चेक और मोबिक्विक जैसे थर्ड पार्टी ऐप के जर‍िए किए गए एजुकेशन पेमेंट पर लेनदेन राशि का 1% लागू होगा. हालांकि, एसबीआई कार्ड ने स्पष्ट किया है कि स्कूलों, कॉलेजों या विश्वविद्यालयों को सीधे उसकी आधिकारिक वेबसाइट या ऑन-साइट पीओएस मशीनों के जर‍िए किए गए भुगतान पर यह शुल्क नहीं लगेगा.

विज्ञापन

एसबीआई कार्ड का कहना है कि 1,000 रुपये से ज्‍यादा के हर वॉलेट लोड लेनदेन पर लेनदेन राशि का 1% शुल्क लिया जाएगा. यह शुल्क चुनिंदा मर्चेंट कोड के तहत किए गए लेनदेन पर लागू होगा. एसबीआई कार्ड चेक भुगतान शुल्क के रूप में 200 रुपये लेता है.

3. म्यूचुअल फंड: सेबी (SEBI) ने म्यूचुअल फंड के लिए कड़े नियम लागू किए हैं. अब एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (AMC) को अपने नॉमिनी या रिश्तेदारों के जर‍िए 15 लाख रुपये से अधिक के लेन-देन की जानकारी कॉम्प्लियंस ऑफिसर को देनी होगी.

विज्ञापन

4. बैंकों में छुट्टी और न‍ियम में बदलाव : 1 नवंबर को बैंकों की होलीडे लिस्‍ट भी जारी की जाएगी. बता दें क‍ि नवंबर 2025 में बैंकों में कुल 13 द‍िनों की छुट्टी रहेगी. अब आप अपने जमा खाते के लिए अधिकतम चार लोगों को नामांकित कर सकते हैं. जमा खातों के लिए, आप अधिकतम चार नामांकित व्यक्तियों के बीच अधिकार बांट सकते हैं. कुल हिस्सा 100% होना चाहिए.

5. टेलीकॉम में बदलाव : 1 नवंबर से टेलीकॉम कंपन‍ियां स्‍पैम कॉल और मैसेज को लेकर सख्‍त कदम उठाने वाली हैं. सभी टेलीकॉम कंपन‍ियों को ये न‍िर्देश द‍िया गया है क‍ि वो 1 नवंबर से सभी स्‍पैम नंबरों को ब्‍लॉक कर दें. यानी यूजर्स तक मैसेज पहुंचने से पहले ही टेलीकॉम कंपन‍ियां स्‍पैम नंबर को ब्‍लॉक कर देंगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ