नौकरी छूट गई? जानें PF से क‍ितना पैसा न‍िकाल सकते हैं, क्‍या है EPFO के न‍ियम

EPFO ने अपने कई न‍ियमों में बदलाव क‍िए हैं. अब, अगर आपकी जॉब छूट जारी है और आप PF से पैसा न‍िकालना चाहते हैं तो नए न‍ियमों के अनुसार क‍ितना पैसा न‍िकाल सकते हैं? आइये जानते हैं.

epfo (4)
विज्ञापन

EPFO New Rules: ईपीएफओ, यानी एम्‍प्‍लॉइज प्रोव‍िडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन ने हाल ही में PF अकाउंट से पैसे न‍िकालने को लेकर कई न‍ियमों में बदलाव क‍िए हैं. नए न‍ियमों के अनुसार अब आपको अपने पीएफ अकाउंट में 25% अमाउंट रखना अन‍िवार्य होगा. हालांक‍ि बचे हुए 75 फीसदी आप न‍िकाल सकते हैं.

लेक‍िन अगर आप नौकरी चली गई है और आप अपने पीएफ का पूरा पैसा न‍िकालना चाहते हैं तो क्‍या ऐसा कर सकते हैं? आइये आपको बताते हैं:

विज्ञापन

क‍ितने समय के बाद न‍िकाल सकते हैं पूरा पैसा :

EPFO के नए न‍ियमों के अनुसार क‍िसी व्‍यक्‍ति‍ की अगर जॉब चली जाती है तो वह 12 महीने बाद अपने प्रोव‍िडेंट फंड से 100 फीसदी पैसा न‍िकाल सकते हैं. लेबर म‍िन‍िस्‍टर मनसुख मनडाव‍िया की अध्‍यक्षता वाली सेंट्रल बोर्ड ने इसे अप्रूवल दे द‍िया है. दरअसल, जॉब न होने पर भी उम्‍मीदवारों को फाइनेंश‍ियल हेल्‍प म‍िलती रहे, इसके ल‍िए यह फैसला ल‍िया गया है.

EPFO का पैसा न‍िकालने के न‍ियमों में क्‍या बदला है?

विज्ञापन

EPFO के नए न‍ियमों के अनुसार बेरोजगार यूजर अपने पीएफ अकाउंट से 12 महीने के बाद पैसा न‍िकाल सकते हैं. हालांक‍ि वे अपना पेंशन 36 महीने के बाद न‍िकाल सकते हैं. इससे पहले दोनों के ल‍िए 2 महीने तक का बस इंतजार करना पड़ता था. यानी नए न‍ियम आने से पहले बेरोजगार होने के दो महीने बाद ही कर्मचारी अपने पीएफ से सारा पैसा न‍िकाल सकता था, जो अब नहीं न‍िकाल सकता है.

अब उसे अपने ईपीएफओ अकाउंट से पैसा न‍िकालने के ल‍िए 1 साल का इंतजार करना ही होगा.

विज्ञापन

PF ऑनलाइन न‍िकालने के ल‍िए क्‍या करें?

फॉर्म 19 भरें. इसके ल‍िए आपको EPFO पोर्टल पर जाना होगा और अपने UAN , पासवर्ड और कैप्‍चा दर्ज करें .

विज्ञापन

यहां पीएफ के लि‍ए फॉर्म 19 और पेंशन के ल‍िए फॉर्म 10C भरें.

बैंक ड‍िटेल्‍स दर्ज करें और वेर‍िफाई करें.

विज्ञापन

अपने डॉक्‍यूमेंट्स अपलोड करें. अब टैक्‍स बेनेफ‍िट्स क‍े ल‍िए फॉर्म 15G या 15H अपलोड करें. इसके साथ ही एक चेक अपलोड करें, ज‍िसमें आपका नाम, आकउंट नंबर और IFSC कोड हो.

अब आधार OTP दर्ज करें और सबम‍िट करें.

विज्ञापन

सबम‍िट करने के बाद, आपकी र‍िक्‍वेस्‍ट EPFO के पास चली जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ