ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में कटौती के साथ ही विमानों में इस्तेमाल होने वाले जेट फ्यूल को भी सस्ता कर दिया है। लगातार दूसरे महीने जेट फ्यूल या एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दाम में हुई इस कटौती से हवाई सफर के सस्ता होने की उम्मीद बढ़ गई है। पिछले महीने भी जेट फ्यूल कुछ सस्ता हुआ था, लेकिन इस बार कीमतों में अच्छी-खासी कटौती हुई है।
अब इतने हुए दाम
कीमतों के अपडेट होने के बाद अब राजधानी दिल्ली में डॉमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए जेट फ्यूल के दाम 90 हजार रुपये प्रति किलोलीटर से नीचे आ गए हैं। मुंबई में इसकी कीमत 84 हजार किलोलीटर से कम हो गई है। वहीं, कोलकाता और चेन्नई में एटीएफ के दाम में 90 हजार किलोलीटर से अधिक बने हुए हैं। दूसरी तरफ इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए भी जेट फ्यूल की कीमतों में 50 डॉलर प्रति किलोलीटर से ज्यादा की गिरावट देखी गई है।
इसलिए है बड़ी बात
दरअसल, एयरलाइंस के लिए कमर्शियल फ्लाइट्स उड़ाने की कुल लागत में 40% से अधिक हिस्सेदारी ईंधन की होती है। दूसरे शब्दों में कहें तो एयरलाइंस के कुल खर्चे में 40 प्रतिशत से अधिक खर्चा फ्यूल का ही होता है। ऐसे में ईंधन की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर फ्लाइट्स की टिकटों पर भी देखने को मिलता है। अब जब ATF की कीमतों में बड़ी कटौती हुई है, तो उम्मीद की जा सकती है कि कंपनियां इसका कुछ फायदा यात्रियों को देते हुए हवाई सफर सस्ता करेंगी।
डॉमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में डॉमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए जेट फ्यूल की कीमत में 5,870.54 रुपये प्रति किलोलीटर की कमी देखने को मिली है। अब यहां कीमतें 95,311.72 किलोलीटर से गिरकर 89,441.18 किलोलीटर पर आ गई हैं। वहीं, कोलकाता में जेट फ्यूल की कीमत 97,588.66 किलोलीटर से गिरकर 91,921 किलोलीटर हो गई है। मुंबई में जेट फ्यूल की कीमत 89,070.03 किलोलीटर से कम होकर 83,575.42 किलोलीटर रह गई है। इसी तरह, चेन्नई में डॉमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए जेट फ्यूल की कीमत में 6064.1 रुपये प्रति किलोलीटर कम हुई है। यह 98,567.90 किलोलीटर से गिरकर 92,503.80 किलोलीटर हो गई है।
इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए
इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए भी जेट फ्यूल की कीमतों में भारी कटौती देखने को मिली है। इंडियन ऑयल के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में इसके दाम 53.91 डॉलर कम हुए हैं। अब यहां दाम 794.41 डॉलर प्रति किलोलीटर पर आ गए हैं। कोलकाता में 54.04 डॉलर की कटौती के बाद इसकी कीमत 832.88 डॉलर प्रति किलोलीटर हो गई है। मुंबई और चेन्रई में इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए फ्यूल की कीमतों में क्रमश: 52.7 और 53.37 डॉलर की गिरावट देखने को मिली है। इस अपडेट के बाद मुंबई में दाम 794.40 डॉलर और चेन्नई में कीमतें 789.76 डॉलर प्रति किलोलीटर हो गए हैं।
यह भी पढ़ें – LPG Price Cut: सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, जानें दिल्ली से पटना तक के नए रेट
संबंधित खबरें
SBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
1 hr agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
1 hr agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
4 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
5 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
7 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
7 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
8 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
22 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines