Heart Health: हार्ट अटैक से पहले शरीर में दिखने वाले संकेतों को पहचानें, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

हार्ट अटैक आने के लक्षण हर इंसान में अलग दिखाई देते हैं, लेकिन कुछ संकेत ऐसे हैं जिनकी मदद से अटैक की पहचान की जा सकती है. इसलिए आपको सीने में दर्द, सांस फूलना या ठंडा पसीना जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

early symptoms of heart attack
1 / 6
इन्हें नॉर्मल थकान, गैस, एसिडिटी या तनाव समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. Image Credit- Freepik

हार्ट अटैक एक गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है, जिसमें दिल की मांसपेशियों तक खून सही तरह से  नहीं पहुंच पाता है. हालांकि, हार्ट अटैक आने से पहले शरीर में कुछ संकेत दिखाई देने लगते हैं, लेकिन लोग इन्हें नॉर्मल थकान, गैस, एसिडिटी या तनाव समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. ऐसा करना जानलेवा साबित हो सकता है. इसको लेकर अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन का कहना है कि हार्ट अटैक के लक्षण हर इंसान में एक जैसे नहीं होते, लेकिन कुछ लोगों को सीने में तेज दर्द होता है, जबकि कुछ लोगों को बिना दर्द के लक्षण दिखाई देने लगते हैं.

विज्ञापन

सीने में दर्द होना

सीने में दर्द होना 2 / 6

सीने में दर्द हार्ट अटैक का सबसे आम संकेत है. कुछ लोगों को सीने के बीचोंबीच दबाव, जकड़न, भारीपन, जलन या निचोड़ने जैसा एहसास हो सकता है. यह परेशानी कुछ मिनट तक रह सकती है या कम होकर दोबारा लौट सकती है. इसे भी पढ़ें- दिनभर Headphone लगाए रखते हैं? कानों को हो सकता है नुकसान, जानिए कैसे रखें खुद को सेफ

विज्ञापन

सांस लेने में परेशानी होना

सांस लेने में परेशानी होना3 / 6

बिना किसी खास मेहनत के सांस फूलना भी हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है. कुछ लोगों को सीने में दर्द के बिना भी सांस लेने में परेशानी महसूस होती है.

अचानक ठंडा पसीना आना

अचानक ठंडा पसीना आना4 / 6

अगर बिना गर्मी के अचानक ठंडा पसीना आने लगे तो इसे नजरअंदाज न करें. ऐसा इसलिए क्योंकि हार्ट अटैक के दौरान कुछ लोगों की स्किन ठंडी पड़ने, चिपचिपा पसीना आने और बेचैनी महसूस होने की शिकायत होती है.

विज्ञापन

हाथ, कंधे, पीठ, गर्दन या जबड़े में दर्द

हाथ, कंधे, पीठ, गर्दन या जबड़े में दर्द 5 / 6

हार्ट अटैक का दर्द हमेशा सिर्फ सीने में नहीं होता, बल्कि यह एक या दोनों हाथों, कंधों, पीठ, गर्दन या जबड़े तक फैल सकता है. कुछ लोगों को ऐसा दर्द या भारीपन महसूस होता है, जिसका कारण समझ में नहीं आता. अगर यह परेशानी सीने में दर्द, सांस फूलने या ठंडे पसीने के साथ हो तो डॉक्टर से बात करें.

मतली, उल्टी या पेट में दर्द होना

मतली, उल्टी या पेट में दर्द होना 6 / 6

हार्ट अटैक के दौरान कुछ लोगों को मतली, उल्टी या पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द महसूस हो सकती है. कई बार यह परेशानी अपच या एसिडिटी जैसी लगती है. हालांकि, सिर्फ पेट में दर्द या गैस होने का मतलब हार्ट अटैक नहीं है, लेकिन अचानक पेट में दर्द के साथ सीने में दबाव, पसीना, सांस फूलना या चक्कर आएं तो इसे नजरअंदाज न करें. इसे भी पढ़ें- पीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव या बिल्कुल भी नहीं इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण, महिलाएं जांच में ना करें देरी अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है. Sourcr- Heart Signs 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन