5 एपिसोड्स की क्राइम-थ्रिलर सीरीज ने नेटफ्लिक्स पर काटा बवाल, टॉप 10 की ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी नंबर 1
Netflix Top Trending Series: 5 एपिसोड्स की थ्रिलर और सस्पेंस से भरी सीरीज नेटफ्लिक्स पर छाई हुई है. इस सीरीज में आपको क्राइम के साथ-साथ थ्रिलर से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे. चलिए जानते हैं आखिर हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं.

Netflix Top Trending Series: नेटफ्लिक्स पर 5 एपिसोड्स की सीरीज ने रिलीज होते ही बवाल काट दिया है. ये सीरीज टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है. सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज के सीन्स काफी वायरल हो रहे हैं. इस सीरीज में आपको क्राइम के साथ-साथ थ्रिलर और सस्पेंस से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये सीरीज परफेक्ट चॉइस है. चलिए जानते हैं आखिर हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं.
नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग सीरीज
2 / 6नेटफ्लिक्स की इस टॉप ट्रेंडिंग सीरीज का नाम 'अक्का' है. 5 एपिसोड्स की ये सीरीज हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. वहीं रिलीज होते ही ये सीरीज टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में पहले नंबर पर छा गई है. इस सीरीज में क्राइम के साथ-साथ थ्रिलर से भरे सीन्स भी शामिल हैं. इस सीरीज में राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. फैंस को इस सीरीज की कहानी भी खूब पसंद आ रही है.
सीरीज की कहानी
3 / 6सीरीज की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी 800 साल पुराने इतिहास और 1980 के दशक के बीच घूमती है. इस सीरीज में दक्षिण भारत के एक काल्पनिक राज्य 'पेरनुरु' के बारे में बताया गया है. कहानी में 'पेरनुरु' राज्य के राजा के बारे में बताया गया है, जिसकी मौत के बाद उसकी तीन बहनें राज्य की कमान संभालती हैं. राज्य को 3 हिस्सों में बांटा जाता है, इसके बाद महिलाएं ही इन जगहों को संभालती हैं.
सीरीज के ट्विस्ट एंड टर्न्स
4 / 6कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स से भरे सीन्स देखने को मिलते हैं. सीरीज में सत्ता की जंग और टकराव के बारे में देखने को मिलता है. इस दौरान एक्शन सीन्स भी देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं. इस सीरीज के हर एपिसोड के आखिर में सस्पेंस की कहानी देखने को मिलती है. 5 एपिसोड्स की सीरीज को आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.
सीरीज की स्टारकास्ट
5 / 6'अक्का' सीरीज में राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश लीड रोल में नजर आ रही हैं. इन दोनों के साथ-साथ अंशुमान पुष्कर, पूर्णिमा इंद्रजीत, विशाक नायर, तन्वी आजमी, महेश मांजरेकर, मोनिका पंवार, अंजलि पाटिल और पूजा मोहनराज भी मुख्य भूमिका में हैं. इन सितारों की एक्टिंग को खूब पसंद किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर भी सीरीज से जुड़े कुछ सीन्स काफी वायरल हो रहे हैं, जिन्हें फैंस पसंद कर रहे हैं.
इन सीरीज को छोड़ा पीछे
6 / 6वहीं इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज किया गया है. रिलीज होते ही ये सीरीज नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में पहले नंबर पर छा गई है. इस सीरीज ने 'ढिंढोरा', 'रोडीज रीबर्थ', 'लुपिन' और 'शक' जैसी कॉमेडी, थ्रिलर और सस्पेंस से भरी सीरीज को भी पीछे छोड़ दिया है. दिवाली वीकेंड पर देखने के लिए ये सीरीज परफेक्ट चॉइस है.