एशिया कप राइजिंग स्टार्स के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
Rising Stars Asia Cup 2026: पाकिस्तान ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. 19 नवंबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलने वाला है.
एशिया कप राइजिंग स्टार्स के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान (PIC Credit - ANI)
Pakistan Squad for Rising Stars Asia Cup 2026: पाकिस्तान ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. 19 नवंबर से कतर में होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलने वाला है. दोनों टीमें रविवार, 20 नवंबर को एक-दूसरे से भिड़ेंगी. पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट के लिए 15 खिलाड़ियों की टीम चुनी है, जिसकी कप्तानी अब्दुल समद को सौंपी गई है. इससे एक दिन पहले ही बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान किया था, जिसकी कप्तानी तिलक वर्मा को सौंपी गई है और टीम में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा को भी शामिल गया है. ऐसे में सबकी नजरें इस टूर्नामेंट में होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर रहने वाली हैं.
विज्ञापन
अब्दुल समद संभालेंगे पाकिस्तान टीम की कप्तनी
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 की शुरुआत 19 नवंबर से होगी. इस बार यह टूर्नामेंट टी20 की जगह वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. अब्दुल समद को पाकिस्तानी टीम की कप्तानी सौंपी गई है. पाकिस्तान की टीम में कई ऐसे खिलाड़ियों को चुना गया है, जो इंटरनेशनल क्रिकेट में भी अपनी छाप छोड़ चुके हैं. इनमें हसन नवाज, हैदर अली, माज सदाकत, शमील हुसैन और फरहान यूसुफ जैसे नाम शामिल हैं. वहीं, गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी मोहम्मद हसनैन, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद और सुफियान मुकीम संभालेंगे.
विज्ञापन
गौरतलब है कि पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट की मौजूदा चैंपियन है. टीम इससे पहले टी20 और वनडे दोनों फॉर्मेट में एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब अपने नाम कर चुकी है. साल 2023 में आखिरी बार जब यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला गया था, तब भी पाकिस्तान ने ही ट्रॉफी जीती थी. इस बार पाकिस्तान को भारत, नेपाल और यूएई के साथ एक ही ग्रुप में रखा गया है. ऐसे में टीम के सामने अपने खिताब का बचाव करने की चुनौती होगी.
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला रविवार, 22 नवंबर को वेस्ट एंड पार्क इंटरेनशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में एक ओर इंडिया ए टीम हिस्सा लेगी, तो दूसरी तरफ पाकिस्तान शाहीन्स की टीम खेलती नजर आएगी. तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया-ए टीम 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी, जबकि पाकिस्तान शाहीन्स अपना पहला मुकाबला 20 नवंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद दोनों टीमें आमने-सामने होंगी.