IRCTC का Ayodhya दर्शन पैकेज; कम खर्च में कीजिए राम नगरी के दर्शन

IRCTC Ayodhya Package: अयोध्या पवित्र सरयू नदी के तट पर स्थित एक शहर है। उत्तर प्रदेश में यह अयोध्या जिला और अयोध्या मंडल का मुख्यालय है। अयोध्या, जिसे साकेत के नाम से भी जाना जाता है, भारत का एक प्राचीन शहर है। इस शहर के दर्शन करने का खास मौका मिल रहा है।

IRCTC Ayodhya Tour Package
विज्ञापन

IRCTC Ayodhya Package: IRCTC अयोध्या यानी राम नगरी के दर्शन करने का एक खास मौका दे रहा है। IRCTC ने नवरात्र स्पेशल एक पैकेज निकाला है जिसमें दो दिन तक अयोध्या में रहने का खास मौका मिलेगा। इस पैकेज में अयोध्या शहर के तमाम बड़े मंदिरों और ऐतिहासिक जगहों का भ्रमण कर सकते हैं। इसके लिए आपको IRCTC की साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ये पैकेज 9 हजार रुपये से शुरू हो रहा है, जिसमें परिवार के साथ यात्रा करने वालों के लिए अलग-अलग कीमत निर्धारित की गई है।

कितना आएगा खर्च?

इस पैकेज का खर्च बहुत ही कम रखा गया है, ताकि आम लोग राम नगरी के दर्शन कर सकें। IRCTC एक रात और 2 दिन के लिए ये पैकेज लेकर आया है। इसमें सिंगल (Single Occupancy) 16020 रुपये, डबल (Double Occupancy) 11040 रुपये, ट्रिपल (Triple Occupancy) 9510 रुपये, चाइल्ड विद बेड Child (05-11 years) 9170 रुपये और चाइल्ड विदाउट बेड Child (05-11 years) 8970 रुपये का खर्च आएगा।

विज्ञापन

किन जगहों की कराई जाएगी सैर?

इस पैकेज में सरयू घाट (Saryu Ghat), रामलला मंदिर (Ram Lalla Temple) के पहले दिन दर्शन कराए जाएंगे। इसके बाद अगले दिन हनुमानगढ़ी (Hanumangarhi), और कनक भवन (Kanak Bhawan)के भ्रमण होंगे। इस पैकेज में आईआरसीटीसी ने साफ तौर पर कहा है कि ‘किसी भी स्मारक,मंदिर पर वीआईपी सुविधा नहीं दी जाएगी। इसके अलावा दर्शन के दौरान किसी तरह के नुकसान के लिए भी IRCTC जिम्मेदार नहीं होगा। अगर भीड़ की वजह से दर्शन नहीं हो पाए तो उसके लिए कोई रिफंड नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन

अन्य जरूरी जानकारी

आईआरसीटीसी दर्शनीय स्थलों की यात्रा, नियोजित स्थलों की यात्रा के किसी भी नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा। इसमें IRCTC केवल ट्रेन की देरी, परिवहन में खराबी, खराब मौसम, भारी भीड़, बंद, हड़ताल आदि के लिए जिम्मेदार होगा। इस पैकेज से जुड़ी तमाम जानकारियां IRCTC की ऑफिशियल साइट पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ