तनाव की तपिश अब आसमान में भी महसूस की जा रही है, जहां हवाई किराए रॉकेट बन गए हैं. जी हां, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है. पिछले एक हफ्ते में जो आंकड़े सामने आए हैं, वे चौंकाने वाले हैं. दुबई जाने वाली फ्लाइट्स का किराया 60% से 80% तक ऊपर चढ़ गया है, जबकि यूरोप जैसे जर्मनी और पुर्तगाल जाने वाली टिकटें 40% से ज्यादा महंगी हो चुकी हैं.
क्रूड ऑयल $90 के पार, 12% से ज्यादा उछला दाम, क्या अब भारत में बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?
क्यों हो रहा है यह सब?
यह केवल डिमांड और सप्लाई का खेल नहीं है, इसके पीछे के असली कारण बहुत गंभीर हैं. दरअसल, युद्ध की स्थिति में सुरक्षा जोखिम के चलते कई देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है. एयरलाइंस को लंबे और वैकल्पिक रास्तों से उड़ना पड़ रहा है, जिससे ईंधन की खपत बढ़ गई है. दूसरी ओर अशांत इलाकों से गुजरने वाले विमानों के लिए रिस्क कवर यानी इंश्योरेंस प्रीमियम में भारी उछाल आया है.
फ्लाइट्स का कैंसिल होना:
युद्ध की स्थिति में कुल कैंसिल होने वाली फ्लाइट्स में से 50% से 65% केवल दुबई रूट की हैं. दिल्ली-फ्रैंकफर्ट जैसे व्यस्त रूट पर तो इकॉनमी क्लास का टिकट 1.5 लाख रुपये के पार पहुंच गया है और कहीं-कहीं तो सीटें भी उपलब्ध नहीं हैं.
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत के लिए आई बड़ी खुशखबरी, देश का ‘खजाना’ ऑल टाइम हाई
ट्रैवल कंपनियों को री-रूटिंग का सहारा
इस अफरा-तफरी के बीच ट्रैवल कंपनियां अब री-रूटिंग सर्विस का सहारा ले रही हैं. Pickyourtrail जैसी कंपनियां यात्रियों को 2-4 घंटे के अंदर नया रूट प्लान करने में मदद कर रही हैं, साथ ही रिफंडेबल होटल और अतिरिक्त ट्रैवल इंश्योरेंस भी दे रही हैं.
ईरान-इजरायल युद्ध से दुनिया पर छाया क्रूड ऑयल का संकट, जानिए भारत के पास कितने दिन का स्टॉक?
यात्रियों के लिए काम बात
ट्रैवल पर बचत करना चाहते हैं तो इस समय अगर डायरेक्ट फ्लाइट बहुत महंगी है, तो कनेक्टिंग फ्लाइट्स या वैकल्पिक शहरों का रूट देखें. इमरजेंसी बुकिंग से बचें. अगर संभव हो, तो अगले 15 दिनों का वेटिंग पीरियड बढ़ाएं, क्योंकि अभी की बुकिंग प्रीमियम पर मिल रही है. इस समय युद्ध/अशांति कवर करने वाला इंश्योरेंस लेना बहुत जरूरी है, ताकि फ्लाइट कैंसिल होने पर आपका पैसा न डूबे.
मिडिल ईस्ट में जो हो रहा है, उसका सीधा असर आपकी अगली छुट्टी की प्लानिंग पर पड़ रहा है. आसमान में भी अब सुरक्षा और बजट का संतुलन बनाना मुश्किल होता जा रहा है.
संबंधित खबरें
धीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
10 mins agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
3 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
4 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
5 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
9 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
11 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
12 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
14 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
15 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines