दिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट, जानें कब से देना होगा MDR

NPCI ने कहा दिवाली के बाद select P2M UPI transactions पर MDR लागू होगा. क्या आम ग्राहकों को UPI Payment पर चार्ज देना होगा? जानें पूरा मामला.

UPI Payment Charges

NPCI के अनुसार UPI पर MDR दिवाली 2026 के तुरंत बाद लागू होगा, तारीख का नोटिफिकेशन अलग से आएगा. (Photo - AI)

अगर आप रोजाना UPI से पेमेंट करते हैं, दुकान पर QR कोड स्कैन करके पैसा भेजते हैं तो ये खबर आपके लिए है. सोशल मीडिया पर हल्ला मचा था कि अब UPI पर चार्ज लगेगा, तो NPCI ने खुद इस पर सफाई दी है. नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने मंगलवार को कहा है कि कुछ खास दुकानदारों वाले UPI ट्रांजेक्शन (P2M – Person to Merchant) पर MDR यानी Merchant Discount Rate दिवाली के तुरंत बाद लागू किया जाएगा.

विज्ञापन

फैसला कब लिया गया?

NPCI की UPI और सर्विसेज स्टीयरिंग कमेटी ने 13 अक्टूबर को मीटिंग करके ये फैसला लिया है. त्योहार का सीजन चल रहा है, इसलिए दिवाली तक कोई चार्ज नहीं लगाया जाएगा ताकि दुकानदारों और ग्राहकों को दिक्कत न हो. लागू किस तारीख से होगा, इसका नोटिफिकेशन अलग से आएगा. बता दें क‍ि एनपीसीआई, 15 अक्‍टूबर से यूपीआई पर एमडीआर लागू करने वाली थी.

विज्ञापन

MDR क्या है? आम आदमी को पैसा देना पड़ेगा क्या?
सीधी भाषा में समझो, MDR वो फीस है जो दुकानदार को UPI पेमेंट लेने पर बैंक या पेमेंट कंपनी को देनी पड़ती है. यहां सबसे जरूरी बात ये है क‍ि आम ग्राहक को कोई पैसा नहीं देना है. UPI आपके लिए पहले की तरह ही फ्री रहेगा. आप 10 रुपये, 100 रुपये या 1000 रुपये भेजो, आपसे कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं कटेगा.

ये चार्ज सिर्फ बड़े व्यापारियों या बड़े मर्चेंट से लिया जाएगा, वो भी कुछ खास तरह के ट्रांजेक्शन पर. छोटे दुकानदार, ठेले वाले, किराना स्टोर वालों पर इसका असर नहीं पड़ेगा. NPCI का टारगेट बड़े मर्चेंट और हाई-वैल्यू ट्रांजेक्शन हैं ताकि UPI सिस्टम चलाने का खर्च निकले और बैंक को भी थोड़ा फायदा हो. तो घबराने की जरूरत नहीं है, आपका PhonePe, Google Pay, Paytm पहले जैसे ही चलता रहेगा.दिवाली की शॉपिंग बिंदास UPI से कीज‍िए.

विज्ञापन

FAQ

क्या UPI पर अब चार्ज लगेगा?
A: नहीं, आम ग्राहकों के लिए UPI अभी भी फ्री है. MDR सिर्फ बड़े व्यापारियों से select P2M ट्रांजेक्शन पर लिया जाएगा.

UPI MDR कब से लागू होगा?
A: NPCI के अनुसार UPI पर MDR दिवाली 2026 के तुरंत बाद लागू होगा, तारीख का नोटिफिकेशन अलग से आएगा.

विज्ञापन

MDR क्या है?
A: MDR (Merchant Discount Rate) वह फीस है जो व्यापारी को UPI पेमेंट स्वीकार करने पर बैंक को देनी होती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ