Barber Ramesh Babu Success Story : भारत अरबपतियों की लिस्ट में पूरी दुनिया में तीसरे नंबर है। गरीब व्यक्ति अपनी मेहनत और लगन से अमीरों की लिस्ट में शामिल हो रहे हैं। ऐसे ही व्यक्ति के बारे में जानेंगे, जिसके पास 400 से अधिक गाड़ियां हैं और उनकी कुल संपत्ति लगभग 1,200 करोड़ रुपये है, लेकिन वे आज भी लोगों के बाल काटते हैं। आइए जानते हैं कि कौन हैं रमेश टूर्स एंड ट्रैवल्स के रमेश बाबू? जो भारत के सबसे अमीर नाई हैं।
बेंगलुरु के एक गरीब परिवार में जन्मे रमेश बाबू 13 साल की उम्र में दूध की सप्लाई और अखबार बेचते थे। इस दौरान उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए अपने पिता के सैलून को भी संभाला। वे हर दिन लगभग 16 घंटे काम करते थे। परिवार में पैसों की दंगी के बाद भी उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा किया। उनकी मां लोगों के घरों में नौकरानी का काम करती थी। घर की ऐसी हालत थी कि उन्हें दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं होता था।
कब की थी बिजनेस की शुरुआत?
रमेश बाबू अपने परिवार में सबसे छोटे थे और उनके सिर से जल्द ही पिता का साया उठ गया था। इसके बाद उनके चाचा सैलून चलाने लगे। साल 1993 में उन्होंने अपनी सेविंग पैसों और अपने चाचा की मदद से एक मारुति ओमनी खरीदी। शुरू में वे खुद कार चलाते थे और बाद में किराए पर दे दिया। इसके बाद उन्होंने रमेश टूर्स एंड ट्रैवल्स को आगे बढ़ाने का फैसला किया और कई गाड़ियां खरीदीं।
आज भी बाल काटता है यह शख्स
रमेश बाबू के पास आज 400 से ज्यादा गाड़ियां हैं, जिनमें से 120 लग्जरी कारें हैं। उनके बेड़े में मर्सीडीज से लेकर रोल्स रॉयस शामिल हैं। 2004 में रमेश बाबू ने पहली मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास सेडान खरीदी थी। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई लग्जरी गाड़ियां खरीदीं। उन्होंने 18 साल की उम्र में चाचा से अपना सैलून वापस ले लिया था और फिर दो कारीगर रख लिए। आज भी वे प्यार से लोगों के बाल काटते हैं।
संबंधित खबरें
GST 2.0 में कारोबारियों को बड़ी राहत की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तारी नहीं कर सकेंगे टैक्स अफसर, कोर्ट की मंजूरी होगी जरूरी
2 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास, अदाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से शुरू करेगा काम
1 day agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
1 day agoDA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! जनवरी 2027 तक 67% तक पहुंच सकता है महंगाई भत्ता
1 day agoPetrol Diesel Price Hike: आज से पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा! नायरा एनर्जी ने बढ़ाए दाम, जानिए नए रेट्स
1 day agoHome Loan EMI Hikes Alert: महंगा हो सकता है होम लोन! रिजर्व बैंक ने दिए रेपो रेट बढ़ाने के संकेत; जानिए कितनी बढ़ सकती है EMI
1 day agoVijay Mallya Case Update: "अभी भी 8752 करोड़ रुपये बाकी हैं" बॉम्बे हाईकोर्ट में SBI और बैंकों के कंसोर्टियम का बड़ा दावा
1 day agoFree LPG Cylinder on Diwali: खुशखबरी! दिल्ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस
1 day agoG7 देशों का बड़ा फैसला, 10 करोड़ बैरल तेल जारी करने पर हुए सहमत; क्या घटेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?
1 day agoDharavi Redevelopment Project: लोगों को पहले मिलेगा घर, सुरक्षित रहेंगे छोटे कारोबार- जानिए अदानी ग्रुप का धारावी मेकओवर विजन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines