मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद ईरान के साथ तनाव चरम पर पहुंच गया है. ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया है, जो वैश्विक तेल व्यापार का सबसे महत्वपूर्ण मार्ग है. इस संकरे समुद्री रास्ते से दुनिया के करीब 20 प्रतिशत तेल और गैस का निर्यात होता है, और ईरान की चेतावनी के बाद जहाजों की आवाजाही लगभग ठप पड़ गई है. इस बीच भारत के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है.
यह भी पढ़ें: ईरान-इजरायल युद्ध से दुनिया पर छाया क्रूड ऑयल का संकट, जानिए भारत के पास कितने दिन का स्टॉक?
ऑल टाइम हाई पर पहुंचा विदेशी मुद्रा भंडार
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि 27 फरवरी को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.885 अरब डॉलर बढ़कर 728.494 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, जो कि ऑल टाइम हाई है. यह आंकड़ा पिछले सप्ताह के मुकाबले काफी मजबूत है, जब भंडार 2.119 अरब डॉलर घटकर 723.608 अरब डॉलर रह गया था. इससे पहले 13 फरवरी को समाप्त सप्ताह में भंडार 725.727 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर था, लेकिन अब नया रिकॉर्ड दर्ज किया गया है.
गोल्ड रिजर्व में भी हुई बढ़ोतरी
RBI के अनुसार, इस वृद्धि का मुख्य कारण विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां (एफसीए) में आई बढ़ोतरी है, जो भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा हैं. ये एसेट्स (परिसंपत्तियां) 561 मिलियन डॉलर बढ़कर 573.125 अरब डॉलर हो गईं. इनमें यूरो, ब्रिटिश पाउंड और जापानी येन जैसी मुद्राओं के मूल्य में उतार-चढ़ाव का असर भी शामिल होता है. इसके अलावा गोल्ड रिजर्व में भी शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई. भारत का गोल्ड रिजर्व 4.141 अरब डॉलर बढ़कर यह 131.63 अरब डॉलर पहुंच गया. विशेष आहरण अधिकार (SDR) 2.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.87 अरब डॉलर हो गया, जबकि आईएमएफ में भारत का आरक्षित पद 15.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.87 अरब डॉलर रहा.
यह भी पढ़ें: Delhi-NCR में खत्म होगा जाम का जंजाल; दो नए एक्सप्रेसवे तैयार
यह मजबूत भंडार भारत के लिए एक बड़ा सहारा साबित हो रहा है, खासकर जब होर्मुज संकट के कारण तेल आयात पर दबाव बढ़ रहा है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह रिकॉर्ड स्तर वैश्विक अस्थिरता के बीच रुपये की रक्षा करने और आयात बिल का प्रबंधन करने में मददगार साबित होगा.
संबंधित खबरें
10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
8 mins agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
48 mins agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
1 hr agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
2 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
4 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
16 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
20 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
21 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
23 hrs agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines