Highest Interest Rate Fixed Deposit for Senior Citizens: आज के साथ कल सोचना बुरा नहीं है और वो भी तब जब प्लानिंग भविष्य में आर्थिक स्थिति को स्थिर करने की हो। भविष्य में पैसों से जुड़ी परेशानी न हो और बुढ़ापा अच्छे से गुजर सके, इसके लिए सरकार की योजना या फिक्स्ड डिपॉजिट करना एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। पैसों का निवेश सही जगह करने पर आप अपना फ्यूचर सिक्योर कर सकते हैं। बिना किसी जोखिम के निवेश करना चाहते हैं जिससे आपके पैसे सुरक्षित रहें और उस पर तगड़ा ब्याज भी मिल सके तो इसके लिए अधिक ब्याज देने वाली फिक्स्ड स्कीम में निवेश कर सकते हैं।
देश में सरकारी और गैर-सरकारी बैंकों के अलावा फाइनेंशियल कंपनियां भी ग्राहकों को पैसे निवेश के लिए विभिन्न अवधि के साथ फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम प्रदान करती हैं। आज हम आपको ऐसे 5 बैंकों के बारे में बताने जा रहे हैं जो ग्राहकों ज्यादा ब्याज देते हैं। आइए Fixed Deposit पर 9% तक ब्याज देने वाले बैंकों के नाम जानते हैं।
HDFC Bank FD Rates
देश में सबसे पहले नंबर पर आने वाले गैर-सरकारी बैंकों में से एक एचडीएफसी है। अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट करने का सोच रहे हैं तो इस बैंक में निवेश करने का विचार बना सकते हैं। बैंक की ओर से एफडी पर अधिक ब्याज दर की सुविधा दी जाती है। 4 साल से 7 महीने से 55 महीने की अवधि के फिक्स्ड डिपॉजिट पर जनरल ग्राहक 7.4 प्रतिशत ब्याज का लाभ उठा सकते हैं। जबकि, सीनियर सिटीजन को इतनी अवधि के साथ फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.9 प्रतिशत ब्याज मिलता है।
ये भी पढ़ें- Saving Account में चाहिए FD वाला रिटर्न? तो बैंक जाकर करा लें ये काम
PNB Bank FD Rates
प्रसिद्ध सरकारी बैंकों में से एक पंजाब नेशनल बैंक भी है। 300 दिनों की अवधि के फिक्स्ड डिपॉजिट पर जनरल ग्राहकों को 7.05 ब्याज, सीनियर सिटीजन को 7.55 प्रतिशत ब्याज और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.85 प्रतिशत ब्याज मिलता है।
NorthEast Small Finance Bank FD Rates
नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा फिक्स्ड डिपॉजिट पर अधिक ब्याज दिया जा रहा है। अगर आप एक सीनियर सिटीजन हैं या घर में किसी सीनियर सिटीजन के लिए ऐसी एफडी स्कीम ढूंढ़ रहे हैं जो ज्यादा ब्याज के साथ हो तो नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा 3 साल की अवधि वाली एफडी वाले में निवेश कर सकते हैं। इस पर 9 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है।
SBI Bank FD Rates
देश का सबसे बड़ा और विश्वसनीय बैंक, भारतीय स्टेट बैंक भी ग्राहकों को अधिक ब्याज दर के साथ एफडी स्कीम प्रदान करता है। 5 साल और 10 साल तक की अवधि वाले फिक्स्ड डिपॉजिट पर जनरल ग्राहकों को 6.5 प्रतिशत ब्याज का लाभ उठा सकते हैं। जबकि, सीनियर सिटीजन को 7.5 प्रतिशत ब्याज दर का फायदा दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- Fixed Deposit Rates: कितने साल, महीने या दिन की FD करवाने पर ज्यादा फायदा? जल्दी जानें
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
9 mins agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
2 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
2 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
3 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
17 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
20 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
21 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
22 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
23 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines