मुंह के छाले कितने दिन तक रहने पर नहीं करने चाहिए इग्नोर? सर्जन ने बताया कब हो सकता है ओरल कैंसर का लक्षण

Oral Cancer Symptoms: फोर्टिस अस्पताल के हेड एंड नेक सर्जन डॉ. अंबेश सिंह से जानिए कितने दिनों तक मुंह में छाले रहने पर उन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और जल्द से जल्द जांच करानी चाहिए. सर्जन बता रहे हैं कि कैंसर के छाले और आम छाले में क्या अंतर है.

Oral Cancer Symptoms
1 / 7
स्टेज 1 माउथ कैंसर क्या है? Image Credits - AI

Muh Ke Cancer Ke Lakshan: मुंह के कैंसर को माउथ कैंसर या ओरल कैंसर कहा जाता है. यह कैंसर मुंह के किसी भी हिस्से भी हिस्से में हो सकता है, यह मसूड़ों, जीभ, गाल के अंदर या फिर होंठों पर भी हो सकता है. मुंह के कैंसर के लक्षण (Oral Cancer Symptoms) मुंह के अंदर या मुंह के आस-पास नजर आ सकते हैं. ऐसे में छाला भी मुंह के कैंसर का एक लक्षण है. छाला एक आम दिक्कत भी है और इसीलिए हर छाले को कैंसर नहीं समझा जा सकता है. लेकिन, अगर कोई छाला लंबे समय तक बना हुआ हो और ठीक ना हो रहा हो तो चिंता की वजह बन सकता है. ऐसे में फोर्टिस अस्पताल के हेड एंड नेक सर्जन डॉ. अंबेश सिंह से जानिए छाले (Mouth Sores) कितने दिनों तक रहने पर किसी समस्या के चलते हो सकते हैं और कब जांच कराना जरूरी है.

विज्ञापन

छाले कब इग्नोर नहीं करने चाहिए

छाले कब इग्नोर नहीं करने चाहिए 2 / 7

डॉक्टर का कहना है कि मुंह में घाव या छाला 2 से 3 हफ्तों से बना हुआ और बराबर रहे यानी ठीक ना हो रहा हो तो कैंसर का लक्षण हो सकता है. ऐसे में डॉक्टर से मिलना जरूरी है. (Image Credits - Pexels)

विज्ञापन

मुंह में धब्बे भी दिख सकते हैं

मुंह में धब्बे भी दिख सकते हैं 3 / 7

मुंह के कैंसर का एक लक्षण यह भी है कि इसमें मुंह के अंदर धब्बे नजर आ सकते हैं. ये धब्बे सफेद या लाल रंग के हो सकते हैं. (Image Credits - Pexels)

गांठ बनना

गांठ बनना 4 / 7

मुंह के अंदर बनने वाली गांठ भी कैंसर का लक्षण हो सकती है. इसमें मुंह के अंदर कहीं भी या होंठों के ऊपर लंप बन सकता है. (Image Credits - Pexels)

विज्ञापन

मुंह में दर्द होना

मुंह में दर्द होना 5 / 7

मुंह के अंदर दर्द होना भी कैंसर का एक बड़ा लक्षण है. मरीज को कुछ खाने या निगलने में भी दिक्कत हो सकती है. (Image Credits - Pexels)

आवाज में दिक्कत

आवाज में दिक्कत 6 / 7

मुंह के कैंसर के मरीज को बोलने में दिक्कत हो सकती है. इसके अलावा आवाज में बदलाव हो सकता है. मुंह से अजीब सी आवाज निकलने लगती है. (Image Credits - Pexels)

विज्ञापन

बिना कोशिश के वजन कम होना

बिना कोशिश के वजन कम होना 7 / 7

कैंसर का एक बड़ा लक्षण यह भी है कि इसमें बिना कोशिश के ही व्यक्ति का वजन कम होने लगता है. ऐसे में अगर व्यक्ति को इनमें से कोई दिक्कत हो रही है और व्यक्ति तंबाकू या गुटखा खाता है तो उसे रिस्क नहीं लेना चाहिए और डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए. (Image Credits - Pexels)

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन