Gold Silver Rate Today: नए र‍िकॉर्ड हाई पर पहुंचा सोने-चांदी का भाव, जानें क्‍या है आज कीमत

Gold Silver Rate Today : सोने और चांदी की कीमतां ने आज नया र‍िकॉर्ड बनाया है. 10 ग्राम सोने के दाम ने आज जहां 135224 के स्‍तर को छू ल‍िया, वहीं चांदी के भाव ने 213844 रुपये प्रत‍ि क‍िलो के स्‍तर को छू ल‍िया. चेक करें आपके शहर में सोने का क्‍या भाव है?

GOLD (34)

सोने और चांदी की कीमतें नई ऊंचाई पर

विज्ञापन

Gold Silver Rate Today 22 December: सोने और चांदी की कीमतों ने एक बार फ‍िर क नया कीर्त‍िमान हास‍िल कर ल‍िया है. दोनों कीमती धातुओं की कीमतों ने आज नया र‍िकॉर्ड स्‍तर छू ल‍िया. अमेरिका में ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीदों के साथ-साथ सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के कारण कीमती धातुओं में ये तेजी आई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर, सोमवार को मार्च एक्सपायरी वाली चांदी 2.39% बढ़कर सुबह करीब 213412 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी. इसने 213844 रुपये का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर भी बनाया. वहीं सोने में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. फरवरी वायदा डिलीवरी के लिए सोना 0.77% बढ़कर 10 ग्राम के लिए 135224 रुपये हो गया.

यह भी पढ़ें : 26 द‍िसंबर से इतना हो जाएगा ट्रेन का क‍िराया, प‍िछली बार कब बढ़ा था ट‍िकट का दाम?

विज्ञापन

दूसरी ओर अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में भी स्पॉट चांदी 2.7 प्रतिशत बढ़कर $69.23 प्रति औंस के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई, जबकि स्पॉट सोना भी 1.2 प्रतिशत बढ़कर $4,391.92 प्रति औंस के नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया.

सोने से ज्‍यादा चांदी ने द‍िया र‍िटर्न

हालांक‍ि दोनों कीमती धातुओं के दाम में इजाफा देखा जा रहा है, लेक‍िन र‍िटर्न के मामले में चांदी, सोने से भी आगे न‍िकल गई है. साल 2025 में चांदी की कीमतों में 138% की बढ़ोतरी हुई है, जो सोने के रिटर्न से कहीं ज्‍यादा है. इस बढ़ोतरी के पीछे मजबूत निवेश और सप्लाई में कमी है. चांदी की मांग मजबूत बनी हुई है, लेक‍िन उसके ह‍िसाब से सप्लाई में कमी के कारण कीमत भाग रही है. एक्‍सपर्ट की मानें तो आगे भी तेजी जारी रहने की संभावना है.

देश के प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव:
दिल्ली में 24-कैरेट सोने की कीमत 135430 प्रति 10 ग्राम रही, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 124050 प्रति 10 ग्राम रही. मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24-कैरेट सोना 135280 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है, जबकि 22-कैरेट सोना 124000 प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है. जबक‍ि चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 136150 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 124800 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ