Gold Silver Price Today : आज रविवार के दिन भी शेयर बाजार और कमोडिटि बाजार खुले हैं. क्योंकि आज बजट पेश हो रहा है. बजट 11 बजे पेश होने वाला है. उससे पहले शेयर बाजार के साथ सोने-चांदी के बाजार में भी भयंकर गिरावट देखने को मिल रहा है. MCX पर फरवरी कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने की कीमत में 13,468 रुपये की गिरावट देखी गई है. इस गिरावट के बाद सोने की कीमत 136,185 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गई है.
Gold Silver Rate: बजट के बाद चढ़ेगा या गिरेगा सोने चांदी का भाव? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
वहीं MCX पर चांदी की कीमत में 26,273 रुपये की गिरावट देखी जा रही है. सुबह 9:40 बजे पर चांदी का भाव इस फ्रेश गिरावट के बाद 265,652 रुपये पर पहुंच गया है. जबकि कॉपर में भी गिरावट देखने को मिल रही है. फरवरी कॉन्ट्रैक्ट वाला कॉपर भी 116.35 रुपये गिर गया. कॉपर 1,176.80 रुपये के स्तर पर आ गया है.
आज बजट के दिन सर्राफा बाजार में सचमुच ‘भूकंप’ जैसी स्थिति है. सोने और चांदी की कीमतों में जो गिरावट आई है, उसे विशेषज्ञ दशकों की सबसे बड़ी गिरावटों में से एक मान रहे हैं.
क्यों आई यह ‘भयंकर’ गिरावट?
विशेषज्ञ इसके पीछे 3 मुख्य कारण बता रहे हैं:
ट्रंप और डॉलर का असर: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा केविन वार्श को फेडरल रिजर्व का प्रमुख नामित करने की चर्चा से डॉलर बहुत मजबूत हो गया है. जब डॉलर मजबूत होता है, तो सोने की चमक फीकी पड़ जाती है.
भारी मुनाफावसूली (Profit Booking): पिछले एक साल में सोने ने करीब 100% का रिटर्न दिया है. बजट से ठीक पहले बड़े निवेशकों ने अपना मुनाफा समेटने के लिए भारी बिकवाली की है.
बजट का डर/उम्मीद: बाजार को उम्मीद है कि वित्त मंत्री आज इंपोर्ट ड्यूटी (Import Duty) में बड़ी कटौती कर सकती हैं. इसी उम्मीद में खरीदार रुके हुए हैं और कीमतें नीचे आ रही हैं.
आज बजट भाषण (11:00 AM) के दौरान ये कीमतें और भी ऊपर-नीचे हो सकती हैं. अगर ड्यूटी घटती है, तो शाम तक सोना और सस्ता हो सकता है.










