हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Gold Rate Today: छठ पर सोने-चांदी के दाम रिकार्ड हाई रेटों से धड़ाम, गोल्ड 9000, सिल्वर 30 हजार सस्ती

Gold silver Rate Today 25 October 2025: छठ पर्व से पहले सोने-चांदी के दामों में भारी गिरावट देखने को मिली है. रिकार्ड हाई दाम से तुलना की जाए तो सोना करीब 9000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी प्रति किलो 30 हजार रुपये सस्ती हुई है. जानते हैं कारण

विज्ञापन
सोना-चांदी के भाव

Gold silver Rate Today 25 October 2025: छठ पर्व से पहले सोने-चांदी के दामों में तगड़ी गिरावट आई है. कभी करीब एक लाख 33 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुके 24 कैरेट सोने के दाम अब MCX पर एक लाख 22 हजार 850 रुपये पर पहुंच चुके हैं. आज फिर 1254 रुपये की गिरावट के कारण सोने के दाम एक लाख 23 हजार रुपये से कम हैं. यानि करीब 9 हजार रुपये सस्ता. वहीं, 24 कैरेट सोने के IBJA पर दाम एक लाख 24 हजार के करीब प्रति 10 ग्राम हैं. गुड रिटर्न पर भी एक लाख 24 हजार रुपये रेट हैं. इसी तरह चांदी के दाम भी एक बार एक लाख 85 हजार रुपये प्रति किलो के करीब पहुंख गए थे, जो कि आज एक लाख 55 हजार रुपए प्रति किलो से कम है. व्यापारियों का मानना है कि टैरिफ और ट्रेड बड़ी वजह है, जिसके कारण लगातार दाम कम ज्यादा हो रहे हैं.

और सस्ता हो सकता है सोना चांदी

लगातार तीसरे दिन एशियाई बाजार में भी सोना-चांदी के दाम में भारी गिरावट देखने को मिली है. हफ्ते के शुरू में 4,381 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंचा सोने के दाम तीसरे दिन ही करीब 4,090 डॉलर प्रति औंस पर गिरे हैं. वहीं चांदी भी करीब 10 फीसदी सस्ती हुई. रिकॉर्ड हाई लेवल 132294 रुपये प्रति 10 ग्राम के दाम से MCX पर सोना 122300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुके है. वहीं, विशेषज्ञ माने हैं किआने वाले दिनों में सोना-चांदी के दाम में और गिरावट देखने को मिल सकती है. हालांकि सोने चांदी के व्यापार से जुड़े लोगों का मानना है कि साल 2026 तक सोना 2 लाख के करीब पहुंचने का अनुमान है. वहीं चांदी ढाई लाख के आंकड़े को टच कर सकता है.

देश में 24 कैरेट सोने के दाम कितने घटे?

गुड रिटर्न वेबसाइट के मुताबिक, 24 कैरेट सोने के रेट बीते दिन के मुकाबले प्रति 10 ग्राम 810 रुपये घटे हैं. बीते दिन एक ग्राम का दाम 12589 रुपये था, जो आज घटकर 12426 रुपये रह गया. इसी तरह 8 ग्राम सोना 99496 रुपये से घटकर 99488 रुपये पर रह गया. 10 ग्राम सोने की कीमत 124370 रुपये से घटकर 124360 रुपये पर पहुंच गई. ऐसे ही 100 ग्राम सोना 1243700 रुपये से दाम घटकर 1243600 रुपये पर रह गए.

विज्ञापन

देश में 22 कैरेट सोने के दाम कितने बढ़े?

गुड रिटर्न वेबसाइट के मुताबिक, 22 कैरेट सोने के रेट बीते दिन के मुकाबले प्रति 10 ग्राम 750 रुपये घटे हैं. बीते दिन एक ग्राम का दाम 11,400 रुपये था, जो आज घटकर 11399 रुपये हो गया. इसी तरह 8 ग्राम सोना 91200 रुपये से घटकर 91192 रुपये पर पहुंच गया. 10 ग्राम सोने की कीमत 114000 रुपये से घटकर 113990 रुपये पर रह गई. ऐसे ही 100 ग्राम सोना 1140000 रुपये से दाम घटकर 1139900 रुपये पर रह गए.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola