Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में फिर उछाल, जाने 24 कैरेट और 22 कैरेट के ताजा रेट

Gold Silver Price Today: सोने का रेट लगातार बढ़ता जा रहा है। इसकी कीमत में आज फिर 510 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जानिए किस शहर में सोने-चांदी की कीमत में कितनी हुई बढ़ोतरी।

Gold-Silver-Price-Today-3

Gold-Silver-Price-Today-3

विज्ञापन

Gold Silver Price Today 16 April 2024: पिछले कुछ समय से लगातार सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखने को मिल रही है। सोने का भाव में आज फिर 310 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है। अब सोना की कीमत 73 हजार 510 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। वही 22 कैरेट गोल्ड की कीमत बढ़कर 67 हजार 340 रुपए पहुंच गई है। 22 कैरेट के सोने की कीमत में करीब 290 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

6 अप्रैल को सोने की कीमत में आया खा सबसे अधिक उछाल

देश में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 73 हजार 510 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। पिछले 10 दिनों में, सोने की कीमतों में 6 अप्रैल को सबसे अधिक उछाल आया था। 6 अप्रैल को 24 कैरेट सोने की कीमत में 1310 रुपये बढ़कर उछाल आया था। 22 कैरेट सोने की कीमत में करीब 1200 रुपए का उछाल दर्ज किया गया था। वहीं चांदी की कीमत बढ़कर 86,000 रुपये प्रति किलो हो गई है।

विज्ञापन

चार महानगरों में सोने-चांदी का भाव

  • दिल्ली – सोने की कीमत 72,400 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 86000 रुपये/1 किलो।
  • मुंबई – सोने की कीमत 72,270 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 86000 रुपये/1 किलो।
  • चेन्नई – सोने की कीमत 72,140 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 89500 रुपये/1 किलो।
  • कोलकाता- सोने की कीमत 73,030 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 86000 रुपये/1 किलो।

ये भी पढ़ें : Gold Price: भारत में सोना मिल रहा है सस्ता? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

अन्य शहरों में गोल्ड का रेट (प्रति 10 ग्राम)

  • शहर – 22K का रेट – 24K का रेट – 18K का रेट
  • हैदराबाद – 68,700 – 72,140 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • केरल – 67,950 – 71,350 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • पुणे – 68,830 – 72,270 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • वडोदरा – 68,990 – 72,440 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • अहमदाबाद – 68,990 – 72,440 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • जयपुर – 68,990 – 72,440 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • लखनऊ – 68,950 – 72,400 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • कोयंबटूर – 68,950 – 72,400 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • पटना – 69,550 – 63,870 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • चंडीगढ़ – 68,950 – 72,400 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • भुवनेश्वर – 69,550– 73,030 रुपये प्रति 10 ग्राम

इरान-इजरायल के जंग से जुड़े हैं सोने की कीमत बढ़ने के तार

जब भी दुनिया में जंग जैसी स्थिति बनती है, सोने के कीमतों में हमेशा उछाल देखा जाता है। 2003 में इराक युद्ध के दौरान भी सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिले थे। रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भी सोने के दाम बढ़कर 50 हजार हो गए थे। वहीं कई जानकारों का मानना है कि अगर किसी ने इन्वेस्टमेंट के तौर पर सोने खरीद रखा है, उनके लिए सोना बेचने का सबसे अच्छा समय है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ