Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिजनेस

Gold Silver Price Today: सोना रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा, देखें रविवार को क्या है गोल्ड का रेट

Gold Silver Price Today 14 April 2024: अप्रैल की शुरुआत से ही सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। आज भी गोल्ड के प्राइस में उछाल आया है। अगर आप भी सोना चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले ताजा भाव जरूर जान लें...

Author
Edited By : Sameer Saini Updated: Apr 14, 2024 16:51
Gold Silver Price

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें 2,410 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गई हैं, जो एक नया रिकॉर्ड है और जल्द ही गोल्ड का प्राइस 3,000 डॉलर तक पहुंच सकता है। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण केवल एक सप्ताह में कीमती धातु में 3 प्रतिशत का उछाल आया है। ईरान और इजरायल के बीच युद्ध की वजह से इन्वेस्टर्स तेजी से गोल्ड में इन्वेस्ट कर रहे हैं। वहीं, भारत में भी सोने का भाव लगातार बढ़ रहा है। चलिए आज के ताजा भाव जानें…

देश में क्या है सोने का भाव?

गुड रिटर्न की वेबसाइट के मुताबिक रविवार को देश में आज 24 कैरट गोल्ड का रेट 72,550 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि 22 कैरट गोल्ड का रेट 66,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 18 कैरट सोने का भाव आज 54,410 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दूसरी तरफ चांदी का भाव आज 85,500 रुपये प्रति किलो पर बना हुआ है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें : Gold Loan लेने से पहले जरूर जान लें ये 5 बातें

जानें किस शहर में कितना है 24 कैरट गोल्ड का रेट?

  • शहर – 22K का रेट – 24K का रेट – 18K का रेट
  • चेन्नई  – 68,550  –  74,780  –  56,150
  • मुंबई  –  66,500  –  72,550 –  54,410
  • दिल्ली  –  66,650  –  72,700  –  54,530
  • कोलकाता  –  66,500  – 72,550  –  54,410
  • बेंगलुरु  –  66,500  –  72,550  –  54,410
  • हैदराबाद  – 66,500  –  72,550  –  54,410
  • केरल  – 66,500  – 72,550  –  54,410
  • पुणे  –  66,500  –  72,550 –  54,410
  • वडोदरा  –  66,550  –  72,600  –  54,450
  • अहमदाबाद  –  66,550  –  72,600  –  54,450
  • जयपुर  –  66,650  –  72,700  –  54,530
  • लखनऊ  –  66,650  –  72,700  –  54,530
  • कोयंबटूर  –  68,550  –  74,780  –  56,150
  • मदुरै  – 68,550  –  74,780  –  56,150
  • विजयवाड़ा –  66,500  –  72,550  –  54,410
  • पटना –  66,550  –  72,600 –  54,450
  • नागपुर  – 66,500 –  72,550  –  54,410
  • चंडीगढ़  – 66,650  –  72,700 –  54,530
  • सूरत  – 66,550  –  72,600 –  54,450
  • भुवनेश्वर  – 66,500  –  72,550  – 54,410
  • मैंगलोर  – 66,500  –  72,550  –  54,410
  • विशाखापत्तनम  –  66,500  –  72,550  –  54,410
  • नासिक  –  66,530  –  72,580  –  54,440
  • मैसूर  –  66,500  –  72,550  –  54,410
  • सेलम  –  68,550  – 74,780 –  56,150
  • राजकोट  –  66,550  –  72,600  –  54,450
  • त्रिची  –  68,550  –  74,780  –  56,150
  • अयोध्या  – 66,650  –  72,700  –  54,530

ऐसे घर बैठे देखें लेटेस्ट रेट

क्या आप जानते हैं गोल्ड और सिल्वर का प्राइस आप एक कॉल से भी जान सकते हैं। इसके लिए आपको एक नंबर डायल करना होगा। डायल पैड में जाएं और इस 89556-64433 नंबर पर फोन करें। इस नंबर पर जैसे ही आप कॉल करेंगे कॉल अपने आप कट हो जाएगा और गोल्ड सिल्वर के लेटेस्ट रेट SMS के जरिए आ जाएंगे।

---विज्ञापन---

क्यों महंगा हो रहा सोना?

सोने के भाव में तेजी को लेकर एक्सपर्ट्स का कहना है कि दुनियाभर में केंद्रीय बैंक सोने को तेजी से खरीद रहे हैं। वहीं कुछ का कहना है कि 2024 में पूरी दुनिया में मंदी की आशंका है जिसकी वजह से कई देश सोने में तेजी से इन्वेस्ट कर रहे हैं। दूसरी तरफ क्रिप्टो में तेजी का असर भी सोने की कीमतों पर देखने को मिल रहा है।

First published on: Apr 14, 2024 04:51 PM

संबंधित खबरें