Gold Price Update : शादी के सीजन में सोना धड़ाम, यहां जानें 14 से 24 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट रेट्स

Gold News, Gold Rate Update, Gold Silver Price, Gold Silver Prices Today, Gold Silver Rate

Gold News, Gold Rate Update, Gold Silver Price, Gold Silver Prices Today, Gold Silver Rate

विज्ञापन
Gold Price Update: ऐसे में अगर आप भी शादियों के सीजन सोना और चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी और अच्छी खबर है। फिलहाल सोना ऑलटाइम हाई से करीब 150  रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी करीब 2700 रुपये प्रति किलो सस्ता खरीद सकते हैं। फिलहाल सोना अभी सोना 61,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब और चांदी 77300 रुपये प्रति किलो के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे बिक रही है।
दो दिन बाद आज जारी होगा नया रेट

दरअसल आज से नए कारोबारी हफ्ते की शुरुआत हो रही है। आज नए कारोबारी हफ्ते का पहला दिन है। इससे पहले पिछले कारोबारी हफ्ते में सर्राफा बाजार में सोने के साथ-साथ चांदी (Gold Price Update) की कीमत में तेजी दर्ज गई थी। ऐसे में आज सबकी नजर इस बात पर होगी की नए कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कैसी चाल रहती है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। यानी दो दिनों की छुट्टी के बाद अब आज सोने और चांदी का नया रेट जारी होगा।

शुक्रवार को ये था सोना और चांदी का रेट

शुक्रवार को सोने को सोना 150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 61496 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।  इससे पहले गुरुवार को सोना (Gold Price Update) सोना 602 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर महंगाई के नए रिकॉर्ड 61646 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।

शुक्रवार को सोने से उलट चांदी की कीमत में तेजी का दौर जारी रहा। शुक्रवार को चांदी 816 रुपये की तेजी के साथ 77280 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि गुरुवार को चांदी 1182 रुपये की उछाल के साथ 76464 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

विज्ञापन

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इसके बाद 24 कैरेट वाला सोना 150 रुपया सस्ता होकर 61496 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 150 रुपया सस्ता होकर 61250 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 137 रुपया सस्ता होकर 56330 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 112 रुपया सस्ता होकर 46122 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 87 रुपया सस्ता होकर 35975 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।

ऑलटाइम हाई से सोना 150 रुपये तो चांदी 2700 रुपये सस्ती

इसके बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 150 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोना ने 4 मई 2023 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 61646 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 2700 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

विज्ञापन

और पढ़िए –  

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ