Gold Price Update : शादी के सीजन में लुढ़का सोना, यहां जानें 14 से 24 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट रेट्स

Gold News, Gold Price Update, Gold Prices Today, Gold Rate, Gold Rate Today, Gold Rate Update, Gold Silver Prices, Gold Silver Prices Today

Gold News

विज्ञापन
Gold Price Update: लग्न के सीजन में अगर आप भी सोना और चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी और अच्छी खबर है। फिलहाल सोना ऑलटाइम हाई से करीब 600  रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी करीब 7900 रुपये प्रति किलो सस्ता खरीद सकते हैं। दरअसल सोना सस्ता होकर 61000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे और चांदी 72000 रुपये प्रति किलो के मनोवैज्ञानिक स्तर के करीब बिक रही है।
दो दिन बाद आज जारी होगा नया रेट

दरअसल आज से नए कारोबारी हफ्ते की शुरुआत हो रही है। आज नए कारोबारी हफ्ते का पहला दिन है। इससे पहले पिछले कारोबारी हफ्ते में सर्राफा बाजार में सोने के साथ-साथ चांदी (Gold Price Update) की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज गई थी। पिछले कारोबारी हफ्ते में सो 532 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हुआ तो चांदी 5240 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता हुई। ऐसे में आज सबकी नजर इस बात पर होगी की नए कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कैसी चाल रहती है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। यानी दो दिनों की छुट्टी के बाद अब आज सोने और चांदी का नया रेट जारी होगा।

शुक्रवार को ये था सोने और चांदी का रेट

शुक्रवार को सोना 621 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 60964 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।  इससे पहले गुरुवार को सोना (Gold Price Update) सोना 90 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 61585 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।

शुक्रवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को चांदी 2695 रुपये की गिरावट के साथ 72040 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि गुरुवार को चांदी 1466 नरमी के साथ 74795 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इसके बाद 24 कैरेट वाला सोना 621 रुपया सस्ता होकर 60964 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 619 रुपया सस्ता होकर 60720 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 568 रुपया सस्ता होकर 55843 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 465 रुपया सस्ता होकर 45723 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 364 रुपया सस्ता होकर 35663 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।

विज्ञापन

ऑलटाइम हाई से सोना 600 रुपये तो चांदी 7900 रुपये सस्ती

इसके बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 682 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोना ने 4 मई 2023 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 61646 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 7940 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी ने अपना अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

और पढ़िए –  

विज्ञापन

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ