Gold Price Update : अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। सोने और चांदी के दाम में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। लगातार दो दिनों कि गिरावट के बाद सोने के दाम में एक बार फिर तेजी दर्ज की गई है। हालांकि चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल सोना 60390 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 74416 रुपये प्रति किलो के दर से बिकने लगी।
मंगलवार को सोना (Gold Price Update) सोना 35 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 60390 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोना (Gold Price) 268 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता 60355 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
मंगलवार को सोने से उलट चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को चांदी 391 रुपये की नरमी के साथ 74416 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि सोमवार को चांदी 392 रुपये की बड़ी उछाल के साथ 74556 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 

इसके बाद 24 कैरेट वाला सोना 35 रुपया महंगा होकर 60390 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 33 रुपया महंगा होकर 60148 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 32 रुपया महंगा होकर 55317 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 27 रुपया महंगा होकर 45293 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 21 रुपया महंगा होकर 35328 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।

ऑलटाइम हाई से सोना 400 रुपये तो चांदी 5500 रुपये सस्ती

इसके बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 391 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि सोना ने 5 अप्रैल 2023 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 60781 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 5564 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।

(https://bobbergdesigns.com/)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ