Indian Railways: गर्मियों में भीड़ को नियंत्रण करने के लिए रेलवे विशेष ट्रेनें चलाएगा, चेक करें पूरी लिस्ट
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

Indian Railways: यात्रियों की सुविधा के लिए और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को क्लियर करने के लिए, भारतीय रेलवे इस गर्मी के मौसम में 217 विशेष ट्रेनों के अतिरिक्त 4,010 चक्कर लगाएगा। रेल मार्गों पर देश भर के प्रमुख स्थलों को जोड़ने के लिए विशेष ट्रेनों की योजना बनाई गई है।
रेल मंत्रालय के आधिकारिक बयान के अनुसार, रेलवे मध्य रेलवे (CR), पूर्व मध्य रेलवे (ECR), पूर्वी रेलवे (ER), उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR), दक्षिणी रेलवे (SR), दक्षिण मध्य रेलवे (SCR), दक्षिण पश्चिम रेलवे (SWR) और पश्चिम रेलवे (WR) पर अतिरिक्त ट्रेनें चलाएगा।’
Indian Railways approves additional 4010 special trips to ensure smooth and comfortable travel for the passengers during this summer season
Total 217 Special Trains will make 4010 Trips
Read here: https://t.co/KHm6BV0HQa pic.twitter.com/e0IProanoP
— PIB India (@PIB_India) April 11, 2023
साथ ही अनारक्षित डिब्बों में यात्रियों के व्यवस्थित प्रवेश के लिए आरपीएफ कर्मचारियों की देखरेख में टर्मिनस स्टेशनों पर कतारें लगाकर भीड़ को नियंत्रित करने के उपाय सुनिश्चित किए जा रहे हैं।
यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर आरपीएफ के अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। ट्रेनों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर अधिकारियों को आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात किया जाता है।
ट्रेन सेवा में किसी भी तरह की बाधा से निपटने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कर्मचारियों को विभिन्न सेक्शनों में तैनात किया गया है। भारतीय रेलवे ने यह भी कहा कि महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ‘May I Help You’ बूथ चालू रखा जाता है जहां यात्रियों की उचित सहायता और मार्गदर्शन के लिए आरपीएफ कर्मियों और टीटीई की प्रतिनियुक्ति की जाती है।
प्लेटफॉर्म नंबर वाली ट्रेनों के आगमन/प्रस्थान की लगातार और समय पर घोषणा के लिए भी उपाय किए गए हैं। इन उपायों से, सुरक्षा और सतर्कता विभाग के कर्मचारियों द्वारा किसी भी कदाचार – जैसे सीटों पर कब्जा करना, अधिक चार्ज करना और दलाली करना आदि पर नजर रखी जा रही है। अंचल मुख्यालय द्वारा प्रतीक्षालय, विश्राम कक्ष, विशेष रूप से प्लेटफार्म और सामान्य रूप से स्टेशनों पर साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: