Gold Price Update: नवरात्रि से पहले औंधे मुंह गिरा सोना, हुआ 6880 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता

Gold Price Update
विज्ञापन

Gold Price Update: एकबार फिर से त्योहारों का सीजन शरू होने जा रहा है। ऐसे में अगर आप भी नवरात्रि से पहले सोना या फिर सोने के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी और जरूरी खबर है। इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को जहां सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है वहीं चांदी महंगी हुई है। फिलहाल सोना 49320 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 56354 रुपये प्रति किलो के करीब बिक रही है। इतना ही नहीं सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 6800 और चांदी 23600 रुपये सस्ता मिल रही है।

अभी पढ़ें – Bank holiday in September 2022: इस सप्ताह में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, इन तारीखों का रखें ध्यान

विज्ञापन

सोमवार को सोना (Gold Price) 21 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 49320 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना (Gold Rate) 585 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 49341 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं चांदी (Silver Price) 1210 रुपये महंगा होकर 56354 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी (Silver Rate) 1186 रुपये सस्ता होकर 55144 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इस तरह सोमवार को 24 कैरेट वाला सोना 21 सस्ता होकर 49320 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 21 रुपया सस्ता होकर 49123 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 19 रुपया सस्ता होकर 45177 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 16 रुपया सस्ता होकर 36990 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 12 रुपये सस्ता होकर 28852 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

ऑलटाइम हाई से सोना 6880 और चांदी 23600 रुपये मिल रहा है सस्ता

सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 6880 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 23626 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

सोने की शुद्धता ऐसे जानें

अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

22 और 24 कैरेट सोना में होता है ये अंतर?

24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ