Pankaj Mishra
Read More
Share Market Update: ग्लोबल मार्केट से मिल रहे मजबूत संकेत और अमेरिकी बाजार में तेजी के बीच आज भारतीय घरेलू शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई है। इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार (20 September) को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty)दोनों हरे निशान पर खुले हैं।
अभी पढ़ें – Bank holiday in September 2022: इस सप्ताह में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, इन तारीखों का रखें ध्यान
शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) सेंसेक्स आज 415 अंकों की तेजी के साथ 59,556 के स्तर पर खुला है। जबकि एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) करीब 148 अंकों की बढ़त के के साथ 17,770 के स्तर पर खुला है। इस तरह इस कारोबारी हफ्ते के लगातार दूसरे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही मजबूती के साथ करते दिख रहे हैं।
बीएसई (BSE) में आज शुरुआत में कुल 1,776 कंपनियों में कारोबार शुरू हुई। जिनमें 1,221 कंपनियों शेयर तेजी तो 445 गिरावट के साथ खुलीं। जबकि 110 कंपनियों के शेयर के दाम स्थिर हैं। वहीं आज 94 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर तो 6 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले आज रुपया 7 पैसे की मजबूती के साथ 79.70 रुपये के स्तर पर खुला है। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे की कमजोरी के साथ 79.77 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
सोमवार (19 September): सेंसेक्स 300 अंकों की तेजी के साथ 59,141 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 91 अंक चढ़कर 17,622 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (16 September): सेंसेक्स 1,093 अंकों की गिरावट के साथ 58,840 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 346 अंकों की गिरावट के साथ 17,530 के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार (15 September): सेंसेक्स 413 अंकों की गिरावट के साथ 59,934 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 126 अंक लुढ़कर 17,877 अंक पर बंद हुआ था।
बुधवार (14 September): सेंसेक्स 224 अंकों की गिरावट के साथ 60,346 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 66 की गिरावट के साथ 18,003 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
मंगलवार (13 September): सेंसेक्स 455 अंकों की तेजी के साथ 60,571 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 133 की बढ़त के साथ 18,000 अंक के पार बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।