हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarsirBigg Boss 20

Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता तो चांदी की बढ़ी चमक, यहां जानें 14 से 24 कैरेट का ताजा रेट

विज्ञापन
Gold Price Today

Gold Price Today: एकबार फिर से त्योहारों का सीजन शुरू होने रहा है। बड़ी तादाद में लोग नवरात्रि, धनतेरस, दिवाली जैसे त्योहारों के मौके पर सोना और चांदी खरीदना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी नवरात्रि से पहले सोना या फिर चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है।

पिछले कई दिनों से सोने और चांदी की कीमत में जारी उतार-चढ़ाव के बीच इस कारोबारी हफ्ते की शुरुआत भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने के दाम में गिरावट से हुई है। हालांकि आज चांदी की कीमत में बड़ी तेजी देखी जा रही है। आज सोना 13 रुपये की दर से सस्ता हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में 1206 रुपये की तेजी देखी जा रही है। इसके बाद सोना फिलहाल 49328 रुपये और चांदी 56350 रुपये के करीब बिक रही है। इसके साथ ही ऑलटाइम हाई से सोना 6800 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 23600 रुपये प्रति किलो की दर से भी सस्ता मिल रही है।

अभी पढ़ें – 7th Pay Commission: नवरात्रि में मिल सकता है केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, इतने फीसदी बढ़ेगा महंगाई भत्ता!

विज्ञापन

IBJA पर सोना और चांदी का हाल

– इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार (19 September) को सोना (Gold Price Update) 13 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 49328 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना (Gold Price) 585 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 49341 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

– वहीं आज चांदी (Silver Price Update) 1206 रुपये प्रति किलो की दर से महंगा होकर 56350 रुपये के स्तर पर खुली। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी (Silver Price) 1186 रुपये सस्ता होकर 55144 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

विज्ञापन

MCX पर सोने-चांदी के रेट

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी आज सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर आज सोना 190 रुपये की दर से सस्ता होकर 49,190 रुपये के स्तर पर है। जबकि चांदी 20 रुपये की गिरावट के साथ 56,700 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।

ऑलटाइम हाई से सोना 6800 और चांदी 23600 रुपये मिल रहा है सस्ता

इस गिरावट के बाद फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 6872 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 23630 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।

विज्ञापन

14 से 24 कैरेट Gold Price

इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 49328 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 49131 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 45184 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 36996 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 28857 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के हाल

भारतीय सर्राफा बाजार की तरह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका में सोने का कारोबार 12.33 डॉलर की गिरावट के साथ 1,666.40 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेड हो रहा है। वहीं चांदी का कारोबार 0.24 डॉलर की गिरावट के साथ 19.39 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, ओडिशा सरकार ने DA तीन फीसदी बढ़ाया

देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price

दिल्ली (Delhi)
22ct Gold : Rs. 46000, 24ct Gold : Rs. 50170, Silver Price : Rs. 56700

मुंबई (Mumbai)
22ct Gold : Rs. 45850, 24ct Gold : Rs. 50020, Silver Price : Rs. 56700

कोलकाता (Kolkata)
22ct Gold : Rs. 45850, 24ct Gold : Rs. 50020, Silver Price : Rs. 56700

चेन्नई (Chennai)
22ct Gold : Rs. 46320, 24ct Gold : Rs. 50530, Silver Price : Rs. 62000

हैदराबाद (Hyderabad)
22ct Gold : Rs. 45850, 24ct Gold : Rs. 50020, Silver Price : Rs. 62000

बंगलुरु (Bangalore)
22ct Gold : Rs. 45900, 24ct Gold : Rs. 50070, Silver Price : Rs. 62000

मंगलुरु (Mangalore)
22ct Gold : Rs. 45900, 24ct Gold : Rs. 50070, Silver Price : Rs. 62000

अहमदाबाद (Ahmedabad)
22ct Gold : Rs. 45900, 24ct Gold : Rs. 50070, Silver Price : Rs. 56700

सूरत (Surat)
22ct Gold : Rs. 45900, 24ct Gold : Rs. 50070, Silver Price : Rs. 56700

नागपुर (Nagpur)
22ct Gold : Rs. 45880, 24ct Gold : Rs. 50050, Silver Price : Rs. 56700

पुणे (Pune)
22ct Gold : Rs. 45880, 24ct Gold : Rs. 50050, Silver Price : Rs. 56700

भुवनेश्वर (Bhubaneswar)
22ct Gold : Rs. 45850, 24ct Gold : Rs. 50020, Silver Price : Rs. 62000

चंडीगढ़ (Chandigarh)
22ct Gold : Rs. 46000, 24ct Gold : Rs. 50170, Silver Price : Rs. 56700

जयपुर (Jaipur)
22ct Gold : Rs. 46000, 24ct Gold : Rs. 50170, Silver Price : Rs. 56700

लखनऊ (Lucknow)
22ct Gold : Rs. 46000, 24ct Gold : Rs. 50170, Silver Price : Rs. 56700

पटना (Patna)
22ct Gold : Rs. 45880, 24ct Gold : Rs. 50050, Silver Price : Rs. 56700

 

अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola