RBI रेपो रेट बढ़ने के बाद बड़ा सवाल - क्या अभी घर या गाड़ी खरीदना टाल देना चाहिए? जानें एक्‍सपर्ट की राय

आरबीआई के रेपो रेट बढ़ाकर 5.5% करने के बाद क्या आपको नया घर या गाड़ी खरीदनी चाहिए? जानिए होम लोन EMI, FD ब्याज दरों और रियल एस्टेट मार्केट पर इसका पूरा असर.

rbi repo rate hike

रेपो रेट में हुए इजाफे के बाद अब सवाल ये उठ रहे हैं क‍ि क्‍या घर या कार के ल‍िए लोन लेना चाह‍िए अभी? (Photo - AI )

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने हाल ही में रेपो रेट को 5.25% से बढ़ाकर 5.50% कर दिया है. गवर्नर संजय मल्होत्रा ने साफ संकेत दिया है कि केंद्रीय बैंक कैलिब्रेटेड टाइटनिंग यानी नपे-तुले तरीके से ब्याज दरें बढ़ाने की तरफ बढ़ रहा है और फिलहाल आने वाले समय में ब्याज दरों में कटौती का कोई चांस नहीं है.

विज्ञापन

नवरात्रि और दिवाली का त्यौहारी सीजन चल रहा है, जब ज्यादातर लोग नया घर, फ्लैट या कार खरीदने का मन बनाते हैं. ऐसे में आरबीआई के इस फैसले से आम खरीदारों के मन में कई सवाल खड़े हो गए हैं.

विज्ञापन

होम और कार लोन पर क्या पड़ेगा असर?

अगर आपने फ्लोटिंग रेट पर होम लोन या कार लोन लिया है या लेने वाले हैं, तो बैंक जल्द ही अपनी ब्याज दरें बढ़ाएंगे. इसका मतलब है कि आपकी मासिक किश्त (EMI) बढ़ जाएगी या फिर आपको लोन की अवधि (Tenure) बढ़ानी होगी.

शेयर बाजार और फाइनेंस मामलों के विश्लेषक अव‍िनाश गुप्‍ता का मानना है कि महंगाई और कच्चे तेल (Crude Oil) की अनिश्‍च‍ितता को देखते हुए आने वाली तिमाहियों में दरें और बढ़ सकती हैं.

विज्ञापन

रियल एस्टेट सेक्टर और घर खरीदारों के लिए क्या है स्थिति?
अव‍िनाश गुप्‍ता के मुताबिक, सिर्फ 25 बीपीएस (0.25%) की बढ़ोतरी से अचानक बहुत बड़ा फर्क नहीं पड़ता, लेकिन बढ़ती प्रॉपर्टी कीमतों और ग्‍लोबल अनिश्‍च‍ितता के बीच कई खरीदार अपना फैसला कुछ समय के लिए टाल सकते हैं.

अव‍िनाश गुप्‍ता ने कहा क‍ि रेपो रेट बढ़ने से लोन की दरें महंगी होती है, साथ ही इससे रियल एस्टेट डेवलपर्स के लिए कंस्ट्रक्शन फाइनेंस और वर्किंग कैपिटल महंगी हो जाती है. इसका सीधा असर आख‍िर में प्रॉपर्टी की कीमतों पर पड़ता है.

विज्ञापन

ऐसे में अव‍िनाश कहते हैं क‍ि अफॉर्डेबल हाउसिंग यानी किफायती मकान और रेंटल सेगमेंट में वास्तविक मांग बनी रहने की उम्मीद है, इसलिए वहां ज्यादा बड़ी गिरावट देखने को नहीं मिलेगी.

एफडी (FD) बनाम प्रॉपर्टी: निवेशकों का बदला गणित
ब्याज दरें बढ़ने का एक दूसरा पहलू भी है जो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) कराने वालों को फायदा पहुंचा सकता है. बैंक आने वाले दिनों में FD पर ब्याज दरें बढ़ा सकते हैं. इससे शॉर्ट से मीडियम टर्म के लिए पैसे जमा करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है.

विज्ञापन

कमर्शियल रियल एस्टेट और REITs पर फाइनेंसिंग कॉस्ट बढ़ेगी, जिससे निवेशक रियल एस्टेट के बजाय फिक्स्ड-इनकम एसेट्स (जैसे FD या बॉन्ड्स) की तरफ आकर्षित हो सकते हैं.

तो अब आपको क्या करना चाहिए?
एक्‍सपर्ट अव‍िनाश गुप्‍ता ने बताया क‍ि अगर आपने अपनी डाउन पेमेंट का इंतजाम कर लिया है और आपके पास EMI देने की मजबूत क्षमता है, तो केवल दरें बढ़ने के डर से अपनी जरूरत न टालें. लोन लेने के बाद जैसे ही बोनस या अतिरिक्त पैसे आएं, आंशिक भुगतान (Partial Prepayment) करें ताकि बढ़ा हुआ ब्याज कम हो सके. सिर्फ ज्यादा ब्याज देखकर आंख मूंदकर सारा पैसा FD में न फंसाएं. अपनी लिक्‍व‍िडिटी का भी ध्यान रखें.

विज्ञापन

 

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ