Gold Silver Prices: होली पर सोने-चांदी के दाम में भयंकर गिरावट, गोल्ड 6 हजार, सिल्वर 23 हजार सस्ती

आज 4 मार्च 2026 को होली पर सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच महंगा होते कच्चे तेल के दामों के बीच IBJA के अनुसार सोने की कीमतों में एक दिन में 6149 रुपये और चांदी की कीमतों में एक दिन में 23 हजार रुपये के दामों में कमी दर्ज की गई.

GOLD-SILVER.jpg (2)

सोने और चांदी के भाव में आज ग‍िरावट देखने को म‍िल रही है.

विज्ञापन

Gold Silver prices: रंगपर्व होली के मौके पर सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट देखने को मिली है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोना एक दिन में 6149 रुपये और चांदी 23 हजार रुपये सस्ती हुई है. सोमवार को जहां सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1.67 लाख रुपए थी, वहीं आज 24 कैरेट सोने की कीमत 6,149 रुपए घटकर 1.61 लाख रुपये पर आ गई. वहीं चांदी के दामों में भी एक दिन में 23 हजार रुपये की गिरावट देखने को मिली है. सोमवार को चांदी की कीमत 2.89 लाख रुपए प्रति किलो थी, जोकि आज घटकर प्रति किलो 2.66 लाख पर आ गई है. बीते दिन बाजार में होली पर्व का अवकाश था.

ऑल टाइम हाई से सोना-चांदी कितने सस्ते?

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में पिछले साल के अंत में ही इस साल की शुरुआत से सोने के दामों में लगातार इजाफा होने की संभावना जताई थी, इसलिए इस साल सोने-चांदी के दामों में काफी उछाल देखने को मिला था. पिछले साल दिसंबर में 1.33 लाख रुपए तक सिमटी सोने की कीमत इस साल 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपये के रिकार्ड हाईलेवल को छू गई थी, जोकि 4 मार्च यानि आज रिकार्ड हाईलेवल से करीब 15 हजार रुपये सस्ता हो चुका है. वहीं, 31 दिसंबर 2025 को एक किलो चांदी के दाम 2.30 लाख रुपये प्रति किलो थे, जोकि 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपये पहुंच गए थे. आज चांदी की कीमत 1.61 लाख रुपये दर्ज की गई है.

विज्ञापन

सोना-चांदी के दाम घटेंगे या बढ़ेंगे?

बाजार के विशेषज्ञों की मानें तो 1.76 लाख रुपये के रिकार्ड हाईलेवल को छू चुके सोने के दाम आने वाले समय में दोबारा इतनी उछाल हासिल कर सकते हैं. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार LKP सिक्योरिटीज के वीपी रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच सोने-चांदी के दाम बढ़ने तय हैं, लेकिन अभी दाम में थोड़ा ठहराव देखने को मिल सकता है, क्योंकि आने वाले सप्ताह में अमेरिका के मैन्युफैक्चरिंग और बेरोजगारी के आंकड़े सामने आने पर फेडरल रिजर्व की पॉलिसी का खुलासा होगा. ईरान और इजराइल की जंग के बीच बेहतर निवेश की संभावना देखते हुए सोने-चांदी के दाम बढ़ने तय हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ