Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिजनेस

Gold Rate Today: सोने के दामों में फिर बदलाव, दिल्ली-मुंबई में आज क्या भाव?

भारत में पहली बार सोने की कीमत 1 लाख रुपये के पार पहुंची। हालांकि, रोज बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीते दिन सोने की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली, लेकिन आज फिर से सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली है।

Author
Edited By : Shabnaz Updated: May 2, 2025 10:22
Gold Rate today

Gold Rate Today: पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हुई, जिसके बाद सोने की कीमत 1 लाख रुपये (प्रति ग्राम) तक पहुंच गई। हालांकि, बीते कई दिनों से सोने की कीमत में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बीते दिन 2 हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। इसके बाद आज यानी 2 मई को एक बार फिर से सोने की कीमत में उछाल देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2 मई को सुबह 7:40 बजे तक सोने की कीमत 92,390 प्रति 10 ग्राम थी, जिसमें 51 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई है। बीते दिन आई भारी गिरावट के बाद यह आज मामूली सी तेजी देखने को मिली है। जानिए आपके शहर में सोने का क्या रेट है।

कीमत में कितना बदलाव?

1 मई को सोने की कीमत में 2 हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, 2 मई को सुबह 7:40 बजे सोने की कीमत 92,390 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जिसमें आज 51 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई है। वहीं, चांदी की कीमत 146 रुपये से बढ़कर 94,875 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। भारतीय बुलियन एसोसिएशन (IBA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 92,660 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट सोना 84,938 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। जानिए आज दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में सोने-चांदी की कीमत क्या है?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: APSEZ के वार्षिक और तिमाही के नतीजों का ऐलान, जानें कितना हुआ मुनाफा

दिल्ली में क्या रेट?

देश की राजधानी दिल्ली में बुलियन पर सोना 92,330 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। जबकि, एमसीएक्स पर सोना 92,390 रुपये में बिक रहा है। वहीं, बुलियन पर चांदी 94,600 रुपये प्रति किलोग्राम में खरीदी जा सकती है। इसके अलावा, एमसीएक्स पर चांदी की कीमत 94,875 रुपये किलोग्राम है।

---विज्ञापन---

मुंबई में सोने की कीमत

मुंबई में सोना बुलियन पर 92,490 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। जबकि, एमसीएक्स पर इसका रेट 92,390 रुपये तक है। इसके अलावा, बुलियन पर चांदी 94,760 रुपये प्रति किलोग्राम है। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत 94,875 रुपये प्रति किलोग्राम पर रुकी है।

बेंगलुरू में आज का रेट

सोना-चांदी का आज बेंगलुरू में भी रेट बदला है, जिसमें बुलियन पर सोना 92,570 रुपये प्रति 10 ग्राम है, तो एमसीएक्स पर सोना 92,390 रुपये में मिल रहा है। वहीं, बुलियन पर चांदी 94,840 रुपये प्रति किलोग्राम, तो एमसीएक्स पर चांदी 94,875 रुपये प्रति किलोग्राम में मिल रही है।

ये भी पढ़ें: Delhi-NCR में धड़ाम गिरे सोने के दाम, बाकी शहरों में क्या है आज का ताजा रेट?

First published on: May 02, 2025 10:22 AM

संबंधित खबरें