कतर के एक फैसले से फिर कंगाल होने की राह पर पाकिस्तान, 20.70 डॉलर के रिकॉर्ड दाम पर इमरजेंसी में खरीद रहा गैस

Pakistan Gas Market Update: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के कारण Strait of Hormuz बंद हो गया है. कतर से एलएनजी सप्लाई रुकने के बाद पाकिस्तान 20.70 डॉलर प्रति mmBtu के रिकॉर्ड ऊंचे दाम पर आपातकालीन गैस खरीदने को मजबूर है. जानिए कैसे यह संकट पाकिस्तान को कंगाली की ओर धकेल रहा है.

PAK.jpg (1)

कतर के गैस सप्‍लायर्स के हाथ खड़े करने से पाक‍िस्‍तान में संकट गहरा गया है.

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ी जंग का सबसे पहला और बड़ा झटका भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान को लगा है. पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के कारण जैसे ही दुनिया का सबसे अहम समुद्री रास्ता होर्मुज जलडमरूमन्य (Strait of Hormuz) बंद हुआ, पाकिस्तान में हाहाकार मच गया. कतर से मिलने वाली सस्ती गैस की सप्लाई अचानक रुक गई है, जिसके चलते बिजली और उद्योगों का पहिया थमने की कगार पर है.

विज्ञापन

पहले से ही पाई-पाई को मोहताज पाकिस्तान को अब अपनी डूबती अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए अंतरराष्ट्रीय खुले बाजार (Spot Market) से लगभग दोगुनी कीमत पर आपातकालीन गैस खरीदनी पड़ रही है.

विज्ञापन

कतर के सप्लायर्स ने क्यों खड़े किए हाथ?

तनाव शुरू होने से पहले पाकिस्तान बड़े मजे में था. उसे कतर से मात्र 10 से 11 डॉलर प्रति mmBtu (मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट) की तय कीमत पर भरपूर गैस मिल रही थी. पाकिस्तान के पास इतनी पर्याप्त गैस थी कि उसे महंगे स्पॉट मार्केट की तरफ देखने की भी जरूरत नहीं थी.

विज्ञापन

लेकिन जैसे ही अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य संघर्ष बढ़ा और होर्मुज का रास्ता बंद हुआ, कतर की गैस कंपनियों ने फोर्स मेज्योर (आपातकालीन नियम) लागू करते हुए हाथ खड़े कर दिए. कंपनियों ने साफ कह दिया कि सुरक्षा कारणों और रास्ता बंद होने की वजह से वे अब सस्ते जहाजों को पाकिस्तान नहीं भेज सकती हैं. बता दें कि कतर से पाकिस्तान आने वाली एलएनजी (LNG) के लिए होर्मुज ही एकमात्र समुद्री रास्ता है.

विज्ञापन

12-16 घंटे की बिजली कटौती, ठप होने लगे उद्योग
कतर से गैस की सप्लाई ठप होते ही पाकिस्तान के शहरों में अंधेरा छाने लगा है. गैस की भारी किल्लत के कारण बिजली उत्पादन ठप हो गया है, जिससे कई शहरों में लोग 12 से 16 घंटे की लंबी बिजली कटौती झेल रहे हैं. बिजली और गैस न मिलने से पाकिस्तान के उद्योगों पर ताले लटकने की नौबत आ गई है. इस बड़े संकट से इकोनॉमी को बचाने के लिए पाकिस्तान को अब मजबूरन हाजिर बाजार (Spot Market) से 20.70 डॉलर प्रति mmBtu की रिकॉर्ड दोगुनी कीमत पर गैस खरीदनी पड़ रही है.

साल 2022 के बाद सबसे महंगी खरीद, खाली हो रहा खजाना
पाकिस्तानी अखबार द न्यूज के मुताबिक, वहां की सरकारी कंपनी पाकिस्तान एलएनजी लिमिटेड ने आनन-फानन में आपातकालीन टेंडर जारी किया है. पाकिस्तान ने पेट्रोचाइना इंटरनेशनल को 21-22 जुलाई को 140,000 क्यूबिक मीटर एलएनजी कार्गो की डिलीवरी का ऑर्डर दिया है.

विज्ञापन

इस कार्गो को हासिल करने के लिए पाकिस्तान ने बीपी सिंगापुर (BP Singapore) की बोली को पछाड़ते हुए 20.6999 डॉलर प्रति mmBtu का भारी-भरकम रेट चुकाने पर हामी भरी है. साल 2022 के बाद से पाकिस्तान द्वारा गैस के लिए चुकाई गई यह सबसे बड़ी कीमत है, जो उसके बचे-कुचे विदेशी मुद्रा भंडार को पूरी तरह खाली कर देगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ