हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Gold Price Today: सोना-चांदी खरीदने का मौका, आज कीमतों में आई है कमी

Gold Price Update: कुछ दिनों तक लगातार दौड़ने वाले सोने की कीमतों में आज कुछ नरमी दिखाई दे रही है। ऐसे में यह सोने में निवेश करने वालों के लिए खरीदारी का एक मौका है।

विज्ञापन

Gold, Silver Price Today: यदि आप सोना खरीदने का सोच रहे हैं, तो अच्छी खबर है। गोल्ड की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में 24 कैरेट वाले सोने के दाम करीब 170 रुपये कम हुए हैं। 10 ग्राम सोने की कीमत अब घटकर 82,250 रुपये हो गई है। इससे पहले, लगातार कुछ दिनों तक सोना महंगा हुआ था। वहीं, चांदी की कीमत में भी कमी आई है। अब यह 96,500 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर मिल रही है।

कहां, कितने हैं दाम?

देश के अलग-अलग शहरों में सोने के भाव की बात करें, तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 82,560 रुपये चल रही है। लखनऊ में 82,560, बेंगलुरु में 82,410, चेन्नई में 82,410, कोलकाता में 82,410, हैदराबाद में 82,410, अहमदाबाद में 82,460,  पुणे में 82,410 और मुंबई में सोना 82,410 रुपये के भाव पर मिल रहा है।

यह भी पढ़ें – Union Budget 2025 में क्या सोना होगा और महंगा! इस घोषणा से मुश्किल में पड़ेगी Gold Industry

विज्ञापन

अलग-अलग कीमत क्यों?

सोने की कीमतें हर शहर में अलग क्यों होती हैं, सभी शहरों में दाम एक जैसा क्यों नहीं होता है? दरअसल, सोने की कीमत कई बातों पर निर्भर करती है और इसमें टैक्स सबसे प्रमुख है। राज्य सरकारों की ओर से सोने पर स्थानीय टैक्स लगाया जाता है, जो हर राज्य और शहर में अलग होता है, जिससे इसकी कीमतों में अंतर आ जाता है।

कैसे प्रभावित होती हैं कीमतें?

देश में सोने की कीमतें केवल मांग और आपूर्ति से ही प्रभावित नहीं होतीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली गतिविधियों का भी इन पर असर पड़ता है। लंदन ओटीसी स्पॉट मार्केट और कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर्स मार्केट सहित प्रमुख वैश्विक बाजारों में होने वाली व्यापारिक गतिविधियों से भी सोने की कीमतें काफी हद तक प्रभावित होती हैं।

विज्ञापन

कौन तय करता है कीमत?

दुनियाभर में लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन (LBMA) द्वारा Gold की कीमत तय की जाती है। वो US डॉलर में सोने की कीमत प्रकाशित करता है, जो बैंकरों और बुलियन व्यापारियों के लिए वैश्विक बेंचमार्क के रूप में कार्य करती है। वहीं, अपने देश में, इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में आयात शुल्क और अन्य टैक्स को जोड़कर यह निर्धारित करता है कि रिटेल विक्रेताओं को सोना किस दर पर दिया जाएगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola