Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिजनेस

Free LPG cylinder: होली, दिवाली पर फ्री गैस स‍िलेंडर देगी द‍िल्‍ली सरकार; जानें कैसे म‍िलेगा आपको लाभ

द‍िल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने अपने चुनावी वादे को पूरा करते हुए यह घोषणा की है क‍ि होली (Holi 2026) और द‍िवाली पर द‍िल्‍ली सरकार की ओर से द‍िल्‍ली वास‍ियों को फ्री गैस स‍िलेंडर की सौगात दी जाएगी. जानें इसका लाभ आप कैसे उठा सकते हैं.

Author
Written By: Vandana Bharti Updated: Feb 5, 2026 11:01
होली और द‍िवाली के मौके पर द‍िल्‍ली वास‍ियों को फ्री LPG गैस स‍िलेंडर म‍िलेगा.

Free LPG cylinder Delhi: अगर आप द‍िल्‍ली में रहते हैं तो आपके खुशखबरी है. दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार ने अपना चुनावी वादा निभाते हुए होली और दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर देने की योजना को मंजूरी दे दी है. कैबिनेट ने इसके लिए करीब 243 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है. अगर आप द‍िल्‍ली में रहते हैं और इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो यहां जानिए क‍ि आपको इसका लाभ कैसे मिलेगा और इसकी शर्तें क्या हैं:

Gold Silver Price LIVE: सस्‍ता हो गया सोना चांदी, बाजार खुलते ही ग‍िरे भाव; जानें आज का रेट

---विज्ञापन---

किसे मिलेगा लाभ?

राशन कार्ड धारक: दिल्ली के सभी 17.5 लाख राशन कार्ड धारक परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा. यह योजना मुख्य रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए है. अगर आपके घर में पाइप वाली गैस (PNG) आती है, तब भी आपको इस योजना के तहत नकद राशि मिलेगी.

Expressway Rule: FASTag ब्‍लॉक हो जाए तो क्‍या करें? जान लें Short-cut रास्‍ता

---विज्ञापन---

कितने पैसे मिलेंगे?
सरकार सिलेंडर घर पर नहीं भेजेगी, बल्कि उसकी कीमत आपके बैंक खाते में भेजेगी. सामान्य राशन कार्ड धारक को एक सिलेंडर की पूरी कीमत यानी 853 रुपये सीधे खाते में मिलेगी.

अगर आपको पहले से उज्ज्वला योजना (PMUY) का लाभ म‍िल रहा है तो ऐसी स्‍थ‍ित‍ि में क्‍योंक‍ि आपको केंद्र सरकार से पहले ही 300 रुपये की सब्सिडी मिलती है, इसलिए दिल्ली सरकार आपको बाकी के 553 रुपये देगी. यानी आपके लिए भी सिलेंडर नेट फ्री हो जाएगा.

Gold Rate: इन जगहों पर अब भी सस्‍ता म‍िल रहा सोना, भारत के मुकाबले क‍ितना है यहां भाव; देखें ल‍िस्‍ट

लाभ पाने के लिए क्या करना होगा?
इस योजना का लाभ Direct Benefit Transfer (DBT) के जरिए मिलेगा, इसलिए आपको ये काम सुनिश्चित करने होंगे:

  • आधार लिंकिंग: आपका बैंक खाता आपके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए.
  • e-KYC: सुनिश्चित करें कि आपके राशन कार्ड और गैस कनेक्शन की e-KYC पूरी हो.
  • मोबाइल नंबर: आपका मोबाइल नंबर आधार से जुड़ा होना चाहिए ताकि आपको पैसे आने का SMS मिल सके.
  • गैस कनेक्शन: राशन कार्ड के मुखिया के नाम पर ही गैस कनेक्शन होना चाहिए.

कब मिलेंगे पैसे?
पहली किस्त:
इस साल होली (मार्च 2026) से पहले आपके खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे.
दूसरी किस्त: दिवाली के समय फिर से उतनी ही राशि भेजी जाएगी.

आपको पहले अपना सिलेंडर खुद बुक करना होगा और उसके पैसे देने होंगे. सरकार बाद में वह पूरी राशि आपके खाते में लौटा देगी. यह प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी, इसलिए आपको किसी दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है.

First published on: Feb 05, 2026 11:00 AM
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.