Gold Silver Price : गहनों की खरीदारी करने से पहले जान लें, क्‍या है आज सोने चांदी का भाव

Gold Silver Rate Today Live : आज यानी 5 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में ग‍िरावट आ गई है. सुबह बाजार ग‍िरावट के साथ ही खुला है. चेक करें अभी सोने चांदी का रेट

gold silver price today (4)

आज सोने चांदी का भाव यहां चेक करें

Gold Silver Price Today: सोने चांदी के भाव में आज फ‍िर ग‍िरावट देखने को म‍िल रही है. एक्‍सपर्ट इसे सोने चांदी का र‍िकवरी का दौर बता रहे हैं. इसल‍िए भाव कभी ऊपर और नीचे हो रहे हैं. 1 और 2 फरवरी को सोने चांदी में आई हेवी ग‍िरावट के बाद सोने चांदी में आज 5 फरवरी को एक बार फ‍िर ग‍िरावट आई है. MCX पर 24 कैरट सोने का भाव आज 2777 रुपये ग‍िर होकर खुला है. इसके बाद सोने का भाव 150268 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम के स्‍तर पर आ गया है.

विज्ञापन

वहीं चांदी के दाम में भी 16131 रुपये की ग‍िरावट देखी जा रही है. इस फ्रेश कटौती के बाद चांदी का भाव अभी सुबह 9:06 बजे 252719 रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम के स्‍तर पर आ गया है. जान‍िये आज ये ग‍िरावट क्‍यों आई है:

विज्ञापन

क्‍यों ग‍िर रहे आज सोने चांदी के भाव (why gold silver rate is falling today)

आज 5 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट की खबरों के पीछे थोड़ा सा तकनीकी बदलाव है. दरअसल, पिछले दो दिनों (3 और 4 फरवरी) की भारी उछाल के बाद आज सुबह बाजार में मामूली मुनाफावसूली और कीमतों का ठहराव देखा जा रहा है.

रिकॉर्ड तेजी के बाद मुनाफावसूली
कल (4 फरवरी) सोने चांदी ऐतिहासिक बढ़त हुई थी. जब कीमतें इतनी तेजी से बढ़ती हैं, तो बड़े निवेशक अपना मुनाफा बुक करने के लिए बेचना शुरू कर देते हैं, जिससे आज सुबह कीमतों में थोड़ी नरमी आई है.

विज्ञापन

डॉलर इंडेक्स में स्थिरता
कल जो डॉलर कमजोर हुआ था, वह आज निचले स्तरों पर टिका हुआ है. सोने की कीमतें सीधे तौर पर डॉलर से जुड़ी होती हैं. डॉलर में और अधिक गिरावट न होने की वजह से सोने को ऊपर जाने के लिए नया धक्का नहीं मिल रहा है.

लोअर सर्किट और नए कॉन्ट्रैक्ट्स
MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर आज 5 फरवरी के गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट्स एक्सपायर हो रहे हैं और ट्रेडर्स अब अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट्स में शिफ्ट हो रहे हैं. इस शिफ्ट (Rollover) के दौरान अक्सर बाजार में उतार-चढ़ाव या हल्की गिरावट दिखती है.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Gold Silver Price LIVE Update: ग‍िरता जा रहा चांदी का भाव

MCX पर चांदी के भाव में लगातार ग‍िरावट देखने को म‍िल रही है. अभी चांदी की कीमत 16,719 रुपये ग‍िरने के बाद 252,131 रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम पर पहुंच गई है.

Gold Silver Price LIVE Update: 217 रुपये नीचे आया सोने का भाव

MCX पर सोने के रेट में अभी 12:29 बजे 217 रुपये की ग‍िरावट देखने को म‍िल रही है. इसके साथ सोने की कीमत 1.52 लाख रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम हो गई है.

Gold Silver Price LIVE Update: सोने का भाव 732 रुपये ऊपर

MCX पर सोने के रेट में जोरदार उतार चढ़ाव देखने को म‍िल रहा है. अभी 11:58 पर सोने के भाव में 732 रुपये की तेजी देखने को म‍िल रही है. इसके साथ सोने की कीमत 153,778 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम हो गई है.

Gold Silver Price LIVE Update: कच्‍चा तेल का भाव भी ग‍िरा

आज कच्‍चे तेल के भाव में भी ग‍िरावट देखने को म‍िल रही है. कच्‍चा तेल 119 रुपये प्रत‍ि बैरल ग‍िरने के बाद 5772 रुपये पर आ गया है.

Gold Silver Price LIVE Update: कॉपर के दाम में भी ग‍िरावट

सोने और चांदी के साथ आज कॉपर के दाम में भी ग‍िरावट देखी जा रही है. 11:30 बजे कॉपर के दा में 18.30 रुपये की ग‍िरावट देखी जा रही है. इसके बाद कॉपर की कीमत 1226 रुपये प्रत‍ि क‍िलो के स्‍तर पर आ गई है.

Gold Silver Price LIVE Update: सोने में 2395 से ज्‍यादा की ग‍िरावट

चांदी की तरह ही सोने के दाम में भी 2395 रुपये की ग‍िरावट आई है. इसके साथ ही सोने का भाव 150,558 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर पहुंच गया है.

Gold Silver Price LIVE Update: चांदी में 24000 से ज्‍यादा की ग‍िरावट

चांदी के भाव में अभी 24670 रुपये की ग‍िरावट आई है. इसके साथ ही चांदी का भाव 244,180 रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम पर पहुंच गई है.

Gold Silver Price LIVE Update: निवेशकों के लिए

एक्सपर्ट्स का मानना है कि गिरावट पर खरीदारी (Buy on Dips) का यह अच्छा मौका हो सकता है क्योंकि साल के अंत तक सोने के और ऊपर जाने के आसार हैं.

Gold Silver Price LIVE Update: एक जरूरी सलाह

अगर आप आज शोरूम जा रही हैं, तो लाइव MCX रेट चेक करके ही मोलभाव करें, क्योंकि ज्वेलर्स अक्सर ग‍िरावट के समय पुराने ऊंचे रेट ही बताते हैं.

Gold Silver Price LIVE Update: चांदी के दाम में 21 हजार से ज्‍यादा की ग‍िरावट

चांदी के दाम में अभी 10:12 बजे 21,670 रुपये की ग‍िरावट आई है. इस ग‍िरावट के बाद चांदी का भाव 247,180 रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम के स्‍तर पर आ गया है.

Gold Silver Price LIVE Update: सोने के भाव में ग‍िरावट क‍ितनी

सोने के भाव में अभी 10:10 बजे 1,245 रुपये ग‍िरावट देखी जा रही है. इसके बाद सोने की कीमत 151,801 रुपये पर आ गई है.

Gold Silver Price LIVE Update: चांदी के ताजा भाव

चांदी में गि‍रावट ज्‍यादा है. चांदी की कीमत में 16131 रुपये की कटौती हुई है.

Gold Silver Price LIVE Update:सोने चांदी के भाव आज

आज यानी 5 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी रहने की उम्‍मीद थी. लेक‍िन आज MCX पर बाजार खुलते ही सोने और चांदी के दाम में जोरदार ग‍िरावट देखने को म‍िली है.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ