Gold Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में लगी आग, 1.53 लाख के पार पहुंचा गोल्ड, चांदी 13000 उछली

भारतीय सराफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज यानी 8 अप्रैल 2026 को हलचल मची हुई है। अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम (Ceasefire) की खबर और कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट ने वैश्विक बाजार के समीकरण बदल दिए हैं। इसका सीधा असर कीमती धातुओं पर पड़ा है, जहां सोने और चांदी ने आज लंबी छलांग लगाई है।

gold silver price today (7)

Gold Silver Rate 08 April 2026: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो अब जरा रुक जाइये। क्‍योंक‍ि आज तो सोने चांदी के दाम में रॉकेट लग गया है। सोने की कीमत आज 8 अप्रैल को 3000 और चांदी की कीमत 13600 से ज्यादा महंगी हो गई है।

विज्ञापन

MCX पर आज के ताजा भाव (8 अप्रैल 2026)

आज कमोडिटी मार्केट में सोने और चांदी दोनों ही हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं। 05 जून 2026 एक्‍सपायरी वाला गोल्ड (Gold) 153,291 रुपये के स्‍तर पर पहुंच गया है। सोने के भाव में 3,002 रुपये यानी 2.00% की तेजी द‍िख रही है। वहीं सिल्वर (Silver) के भाव ने 244,981 का आंकडा छू द‍िया है। चांदी में 13,633 रुपये की तेजी द‍िख रही है।

विज्ञापन

क्यों आई कीमतों में यह भारी तेजी?
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, सोने और चांदी में इस ऐतिहासिक उछाल के पीछे तीन मुख्य कारण हैं:

अमेरिका-ईरान युद्धविराम: अमेरिका और ईरान के बीच 14 दिनों के युद्धविराम समझौते से डॉलर इंडेक्स में गिरावट आई है। जब डॉलर कमजोर होता है, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी सस्ते हो जाते हैं, जिससे उनकी मांग और कीमतें बढ़ जाती हैं।

विज्ञापन

कच्चे तेल (Crude Oil) का क्रैश: कच्चा तेल 15% से ज्यादा गिरकर $100 के नीचे आ गया है। तेल की कीमतों में गिरावट से वैश्विक मुद्रा बाजार में डॉलर के प्रति आकर्षण कम हुआ और निवेशकों ने अपना पैसा सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने में लगाया।

सुरक्षित निवेश की मांग: युद्धविराम अस्थायी है, इसलिए निवेशक अभी भी पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं। जोखिम से बचने के लिए ‘सेफ हेवन’ (Safe Haven) के तौर पर सोने में खरीदारी जारी है।

विज्ञापन

महानगरों में सोने का हाल (24K – 10 ग्राम)
MCX के साथ-साथ रिटेल बाजार में भी कीमतें बढ़ गई हैं:

  • दिल्ली: ₹1,53,970
  • मुंबई: ₹1,53,820
  • कोलकाता: ₹1,53,820
  • चेन्नई: ₹1,53,970

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बाजार विश्लेषकों का मानना है कि यदि सोना ₹1,55,000 के स्तर को पार करता है, तो यह जल्द ही ₹1,60,000 के ऐतिहासिक आंकड़े को भी छू सकता है। चांदी के लिए ₹2.50 लाख का स्तर अब एक बड़ा रेजिस्टेंस बना हुआ है।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ