Elon Musk Warns To Ban iPhone : एप्पल की आईफोन को लेकर नई घोषणा से टेस्ला के सीईओ और दुनिया के शीर्ष अमीरों में शुमार एलन मस्क नाराज हो गए हैं। उन्होंने घोषणा की कि अगर एप्पल ने यह कदम उठाया तो वह अपनी कंपनी में एप्पल की डिवाइस आईफोन, आईपैड और आईमैक पर प्रतिबंध लगा देंगे। एलन ने अपनी यह नाराजगी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर भी जताई। उन्होंने एक्स पर एक मीम पोस्ट किया जो भारत से जुड़ा है। यह मीम भारत में काफी पॉपुलर है। हालांकि एलन ने इस मीम को एडिट कर एप्प्ल, आईफोन और ChatGPT से जुड़ी कुछ बातों को जोड़ा है।
Elon Musk
क्या है एलन की नाराजगी
एप्पल की इन दिनों Apple WWDC 2024 इवेंट चल रही है। यह 14 जून तक चलेगी। इस इवेंट में कंपनी अपने कई आगामी फीचर और डिवाइस से पर्दा हटाएगी। एप्पल ने इस इवेंट में सोमवार को घोषणा की कि कंपनी अपने iOS 18 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करेगी और ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) में OpenAI फीचर इनबिल्ट करेगी। इस OS को कंपनी आईफोन, आईपैड और आईमैक में इस्तेमाल करेगी। एप्पल की इस घोषणा से एलन मस्क नाराज हो गए हैं। उन्होंने इसे सुरक्षा नियमों के प्रति उल्लंघन बताया। उन्होंने कहा कि अगर एप्पल अपने नए आईफोन के ऑपरेटिंग सिस्टम में इस फीचर को लाती है तो वह अपनी कंपनी में आईफोन, आईपैड और आईमैक को बैन कर देंगे। उन्होंने कहा कि अगर कोई विजिटर एप्पल की इन डिवाइस को लेकर कंपनी में आता है तो उस डिवाइस को दरवाजे पर ही जमा करवा लिया जाएगा।
ChatGPT को बढ़ावा देने की पहल
एप्पल ने अपने इवेंट में कहा कि कंपनी अपने फोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) काे बढ़ावा देना चाहती है। इसके लिए कंपनी अपने सभी ऐप और ऑपरेटिंग सिस्टम में AI को शामिल करेगी और इसके लिए कंपनी ने OpenAI के साथ पार्टनरशिप की है। कंपनी ने कहा कि नई डिवाइस में ChatGPT टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। इस बारे में एप्पल के सीईओ टिम कुक ने X पर पोस्ट भी की थी।
एलन ने इंडियन मीम किया पोस्ट
एलन ने टिम कुक की पोस्ट पर नाराजगी व्यक्त की और कहा कि हमें एप्पल के OS में ChatGPT नहीं चाहिए। मस्क ने सवाल उठाया कि क्या एप्पल इतनी काबिल नहीं है कि वह खुद का आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस बना सके। एलन ने कहा कि एप्पल यूजर्स का डेटा OpenAI को बेच सकती है। अगर एप्पल ने यूजर्स को डेटा बेच दिया तो एप्पल को भी पता नहीं चलेगा कि डेटा के साथ वास्तव में हो क्या रहा है। इसके बाद मस्क ने नीचे दिया मीम X पर पोस्ट किया। यह मीम इंडिया में काफी शेयर किया जाता है। मस्क ने इसमें दिखाया है कि किस प्रकार एप्पल कंपनी आईफोन के जरिए यूजर्स का डेटा लेगी और OpneAI को बेच देगी।
यह भी पढ़ें : iPhone में वो वाले…ऐप्स छुपाना हो या बाबू को करना हो गुड मॉर्निंग, IOS 18 के साथ आए कई धांसू फीचर्स
संबंधित खबरें
Bank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
1 hr agoWedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
3 hrs agoShare Bazar Crash: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 300 से ज्यादा टूटा
3 hrs agoNew Rules From Today: एलपीजी, एसबीआई एटीएम, दिल्ली बस यात्रा से लेकर NPS तक, आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव
4 hrs agoATF Price Hike: 16 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ हवाई ईंधन, त्योहारी सीजन में उड़ानों का किराया बढ़ने के आसार
5 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
7 hrs agoLPG Subsidy Rules Changed: आज से बदल गया गैस सब्सिडी का नियम, बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगा सब्सिडी का पैसा
8 hrs agoPetrol Diesel Rate 1 October: पेट्रोल डीजल के नए रेट्स जारी, जल निर्यात पर घटा विंडफॉल टैक्स, जानिए आपके शहर में Fuel का नया भाव
8 hrs agoआज से बदल गए पीएफ के नियम, 25000 रुपये सैलरी वालों को मिलेगा पीएफ और पेंशन का लाभ; जानें आपके वेतन पर क्या होगा असर
9 hrs agoLPG Price Hike Alert: त्योहारी सीजन में लगा झटका, 71 रुपये तक बढ़ा कमर्शियल सिलेंडर, जानिए घरेलू सिलेंडर का हाल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines