Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिजनेस

Delhi Water Cut Alert: सावधान! द‍िल्‍ली के इन इलाकों में कल नहीं होगी पानी की सप्लाई, चेक करें List

तय दिनों में प्रभावित इलाकों में पानी का प्रेशर कम हो जाएगा या पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद हो जाएगी. DJB ने निवासियों से पहले से ही पर्याप्त पानी स्टोर करने की अपील की है और होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है.

Author
Written By: Vandana Bharti Updated: Feb 9, 2026 17:45
द‍िल्‍ली के इन इलाकों में पानी की क‍िल्‍लत होने वाली है.

Delhi Water Cut Alert: अगर आप द‍िल्‍ली में रहते हैं तो आपके ल‍िए जरूरी खबर है. क्‍योंक‍ि कल यानी 10 फरवरी को द‍िल्‍ली के कई इलाकों में पानी की सप्‍लाई में रुकावटें आने वाली हैं. ऐसे में अगर आप द‍िल्‍ली के इन इलाकों में रहते हैं तो आप आज ही पानी स्‍टोर कर लें और पानी की टंकी भरकर रख लें. दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने अंडरग्राउंड रिजर्वायर और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों के सालाना फ्लशिंग प्रोग्राम की वजह से मंगलवार को शहर के कई हिस्सों में पानी की सप्लाई में रुकावट की घोषणा की है. जिन इलाकों में 10 फरवरी को रिजर्वायर फ्लशिंग का काम होगा, वहां सप्लाई प्रभावित होगी या कम हो जाएगी.

सिगरेट पैकेट की कीमत 400 रुपये, पान मसाला 200 रुपये का? जानें क‍ितनी हो गई कीमत

---विज्ञापन---

इंफ्रास्ट्रक्चर की सफाई और रखरखाव के लिए मेंटेनेंस का काम जरूरी है, लेकिन तय दिनों में प्रभावित इलाकों में पानी का प्रेशर कम हो जाएगा या पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद हो जाएगी. DJB ने निवासियों से पहले से ही पर्याप्त पानी स्टोर करने की अपील की है और होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है.

8th Pay Commission: 8वां वेतन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट हुई लाइव, सैलरी में कितना हो सकता है इजाफा?

---विज्ञापन---

10 फरवरी को इन इलाकों में बाध‍ित रहेगी पानी की सप्लाई:

  • विपिन गार्डन
  • नवादा हाउसिंग कॉम्प्लेक्स
  • सिद्धार्थी एन्क्लेव
  • जैन रोड
  • शीशा गोदाम रोड
  • रामा पार्क
  • भगवती गार्डन
  • सैनिक विहार
  • रक्षा एन्क्लेव
  • दीवान एस्टेट
  • लक्ष्मी विहार
  • तिलक एन्क्लेव
  • डिफेंस एन्क्लेव
  • गुरुद्वारा रोड
  • और आस-पास के कई अन्य इलाके

EPFO New Rule: क्‍या जॉब छूटने पर नहीं म‍िलता PF अकाउंट में जमा पैसों पर इंटरेस्ट? जानें

DJB ने इमरजेंसी में पानी के टैंकर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है. निवासियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी जरूरत के हिसाब से पहले से ही पर्याप्त पानी स्टोर कर लें.

दुनिया में सबसे ज्‍यादा सोना निकालता है ये देश, भारत से कम है यहां Gold Rate

मुंबई में पानी की कटौती:
दूसरी ओर मुंबई के कई पूर्वी उपनगरों के निवासियों को 12 फरवरी को सुबह 2 बजे से 13 फरवरी को सुबह 8 बजे तक 30 घंटे पानी की सप्लाई बंद रहने का सामना करना पड़ेगा. पानी की सप्लाई में यह रुकावट बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के पानी सप्लाई नेटवर्क में जरूरी अपग्रेड का हिस्सा है, खासकर M ईस्ट और M वेस्ट वार्ड को टारगेट किया गया है. इस शटडाउन का असर एम ईस्ट के वार्ड 146, 147 और 148 के साथ-साथ एम वेस्ट के वार्ड 154 और 155 पर भी पड़ेगा.

First published on: Feb 09, 2026 03:52 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.