सिगरेट पैकेट की कीमत 400 रुपये, पान मसाला 200 रुपये का? जानें क‍ितनी हो गई कीमत

बजट 2026 के बाद सोशल मीडिया पर इस तरह के आंकड़े जैसे क‍ि सिगरेट 400 रुपये और पान मसाला 200 रुपये काफी वायरल हो रहे हैं. क्‍या ऐसा वास्‍तव में होने वाला है. आइये जानते हैं क‍ि हकीकत क्‍या है…

cigarette price

स‍िगरेट की कीमत क‍ितनी हो गई अब

विज्ञापन

यह सच है कि 1 फरवरी 2026 से सरकार ने सिन गुड्स (Sin Goods) पर टैक्स का पूरा ढांचा बदल दिया है, जिससे कीमतें बढ़ी हैं. लेकिन क्या भाव वाकई इतने बढ़ गए हैं? सोशल मीड‍िया पर कुछ ऐसा ही दावा क‍िया जा रहा है. सोशल मीड‍िया पर यह संदेश काफी वायरल हो रहा है क‍ि स‍िगरेट का पैकेट अब 400 रुपये और पान मसाला अब 200 रुपये का म‍िलेगा. आइए जानते हैं क‍ि इसमें क‍ितनी सच्‍चाई है…

8th Pay Commission: 8वां वेतन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट हुई लाइव, सैलरी में कितना हो सकता है इजाफा?

विज्ञापन

सिगरेट की असली कीमतें (आज की स्थिति)

यह सच है क‍ि सरकार ने पुराने 28% GST को बढ़ाकर सीधा 40% GST कर दिया है. इसके अलावा सिगरेट की लंबाई के आधार पर एडिशनल एक्साइज ड्यूटी लगाई गई है. लेक‍िन इसके बावजूद सिगरेट के एक पैकेट (10 स्टिक) की कीमत 400 रुपये नहीं हुई है. हालांकि, प्रीमियम ब्रांड्स के 20 स्टिक वाले पैकेट (जैसे Classic Connect) अब 300 रुपये से बढ़कर 350 रुपये के पार पहुंच गए हैं.

10 स्टिक वाला सामान्य पैकेट जो पैकेट पहले 170 रुपये का था, वह अब 220 रुपये से 225 रुपये के आसपास मिल रहे हैं. यानी प्रति पैकेट 25 से 55 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है.

विज्ञापन

पान मसाला और गुटखा की कीमत का नया गणित
पान मसाला पर अब 40% GST के साथ-साथ एक नया हेल्थ एंड नेशनल सिक्योरिटी सेस लगाया गया है. लेक‍िन फ‍िर भी 200 की कीमत किसी एक छोटे पाउच की नहीं, बल्कि बल्क पैक या डिब्बे की हो सकती है. इसका एक सबसे बड़ा उदाहरण स्टेलर डिफाइन पान है. 20 पैकेट का एक पैक जिसकी पहले मैक्सिमम रिटेल प्राइस (MRP) 200 रुपये थी, अब 380 रुपये का हो गया है. पान मसाला पर कुल टैक्स भार (GST + सेस) अभी भी लगभग 88% के स्तर पर बना हुआ है. सरकार ने इसे उत्पादन क्षमता (Machine Capacity) के आधार पर वसूलना शुरू किया है ताकि टैक्स चोरी रुके.

विज्ञापन

सरकार ने स‍िन गुड्स पर GST 28% से बढाकर सीधा 40% कर दिया है. कंपंसेशन सेस खत्म खत्‍म कर द‍िया गया है. पुराना सेस खत्म कर उसकी जगह एडिशनल एक्साइज ड्यूटी और हेल्थ सेस लाया गया है. अब दुकानदार अपनी मर्जी से दाम नहीं बढ़ा पाएंगे. टैक्स अब पैकेट पर छपे RSP (Retail Sale Price) के आधार पर ही कैलकुलेट होगा. यह पिछले 10 सालों की सबसे बड़ी टैक्स बढ़ोतरी है. सरकार का उद्देश्य राजस्व बढ़ाना और तंबाकू के सेवन को हतोत्साहित करना है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ