Bank Holiday Today (25 July): आज बैंक खुले हैं या बंद? घर से न‍िकलने से पहले जानें RBI के न‍ियम

क्या आज 25 जुलाई 2026 को बैंक खुले हैं? जानिए चौथे शनिवार और वीकेंड बैंक हॉलिडे की पूरी जानकारी। घर बैठे कौन-सी बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी, पढ़ें यहां।

BANK CLOSED.jpg (5)

आज चौथा शन‍िवार है. इसल‍िए आज देशभर के सभी बैंक बंद हैं.

विज्ञापन

सुबह-सुबह चाय की चुस्की के साथ अगर आप भी मन बना रहे थे कि आज फुर्सत में बैंक जाकर पासबुक प्रिंट करवा ली जाए या कोई चेक जमा कर दिया जाए… तो जरा ठहरिए!

घर का ताला लगाने और गाड़ी की चाबी उठाने से पहले यह जान लेना बहुत जरूरी है कि आज बैंक की शाखाएं खुली भी हैं या नहीं. वरना ऐसा न हो कि आप कड़क धूप में बैंक पहुंचे और बाहर बड़ा सा ताला लटका मिले. आख‍िर 25 जुलाई 2026 को बैंक खुले हैं या बंद? आइए, जानते हैं.

विज्ञापन

क्या आज 25 जुलाई को बैंक बंद हैं?

सीधा और सटीक जवाब है – जी हां, आज देशभर में बैंक बंद हैं. दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का एक सिंपल सा नियम है. देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक हर महीने के दूसरे (2nd) और चौथे (4th) शनिवार को बंद रहते हैं. आज 25 जुलाई 2026 महीने का चौथा शनिवार है. इसलिए आज बैंक कर्मचारी छुट्टी पर हैं और ब्रांचेज में कोई काम नहीं होगा.

एक जंरूरी बात ये है क‍ि महीने के पहले, तीसरे और पांचवें (अगर महीना 5 शनिवार वाला हो) शनिवार को बैंक सामान्य दिनों की तरह काम करते हैं.

विज्ञापन

कल रविवार (26 जुलाई) का क्या हाल रहेगा?
अगर आप सोच रहे हैं कि आज नहीं तो कल सही… तो आपको बता दें कि कल 26 जुलाई को रविवार है. साप्ताहिक छुट्टी होने की वजह से कल भी देशभर के सभी बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे. यानी वीकेंड पर बैंक से जुड़ा कोई भी फिजिकल काम नहीं हो पाएगा.

बैंक बंद हैं तो काम कैसे होंगे?
ब्रांच बंद होने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आपका लेन-देन रुक जाएगा. आज के डिजिटल दौर में आपके सारे जरूरी काम घर बैठे आपके स्मार्टफोन से हो सकते हैं:

विज्ञापन

पैसे ट्रांसफर करना: UPI (Google Pay, PhonePe, Paytm), IMPS और नेट बैंकिंग 24 घंटे चालू हैं.
कैश की जरूरत: एटीएम (ATM) से आप कभी भी कैश निकाल सकते हैं.
बैलेंस और स्टेटमेंट: मोबाइल बैंकिंग ऐप से एक क्लिक में अपना बैलेंस चेक करें.
बिल पेमेंट्स: क्रेडिट कार्ड, बिजली, पानी या रीचार्ज के बिल तुरंत भरें.

किन कामों के लिए मंडे (सोमवार) का इंतजार करना पड़ेगा?
डिजिटल बैंकिंग कितनी भी आगे निकल जाए, कुछ काम आज भी बिना ब्रांच जाए नहीं होते. अगर आपका कोई ऐसा काम अटका है, तो आपको सोमवार तक रुकना होगा:

विज्ञापन
  • पहचान पत्र, PAN, KYC डॉक्यूमेंट्स या स‍िग्‍नेचर अपडेट कराना.
  • ATM लिमिट से ज्‍यादा बड़ी रकम (Cash) निकालना या जमा करना.
  • किसी खाताधारक की मृत्यु के बाद क्लेम/डेथ सर्टिफिकेट से जुड़ी प्रक्रियाएं.
  • फिजिकल फॉर्म भरकर शिकायत दर्ज कराना या लॉकर से जुड़ा कोई काम.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ