Gold Silver Rate Fall Today: आज और ग‍िर गया सोने चांदी का भाव; द‍िवाली से पहले क‍ितना सस्‍ता हुआ सोना; चेक करें लेटेस्‍ट रेट

देश में फेस्टिव सीजन से पहले सोना और चांदी धड़ाम हो गए हैं. दो द‍िनों के भीतर भारी गिरावट के बाद सोने-चांदी के ताजा भाव क्‍या हैं और गिरावट की असली वजह, जानें

gold and silver price fall

सोने चांदी के दाम में जोरदार ग‍िरावट दर्ज की गई है. (फोटो क्रेड‍िट- एआई)

अगर आप आने वाले त्योहारी सीजन या शादियों के लिए सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है. पिछले 30 से 32 घंटों के भीतर बुलियन मार्केट में सोने और चांदी के भाव में भारी गिरावट देखने को मिली है. घरेलू कमोडिटी मार्केट (MCX) पर सोना और चांदी दोनों ही भारी दबाव में कारोबार कर रहे हैं.

विज्ञापन

MCX पर क्या हैं सोना-चांदी के ताजा भाव?

MCX पर सोना 1.50 लाख रुपये के स्तर से टूटकर 1.46 लाख रुपये से 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में आ गया है. सोमवार को इसमें करीब 3% (4,341) की बड़ी गिरावट देखी गई थी, जिसके बाद मंगलवार को भी दबाव बना हुआ है.

विज्ञापन

वहीं चांदी में गिरावट और भी तीखी रही. MCX पर चांदी 7696 रुपये गिरकर 2.34 लाख रुपये प्रति किलो से सीधे 2.25 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास आ गई है. कारोबार के दौरान यह 2.24 लाख रुपये के निचले स्तर को भी छू चुकी है.

क्यों गिर रहे हैं सोना-चांदी के दाम?
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, इस अचानक आई गिरावट के पीछे वैश्‍व‍िक कारण (Global Reasons) जिम्मेदार हैं. अमेरिका में बॉन्ड यील्ड के बढ़ने से निवेशकों का रुझान बॉन्ड की तरफ बढ़ा है. कयोंक‍ि सोने-चांदी पर कोई ब्याज नहीं मिलता, इसलिए निवेशक अपना पैसा बॉन्ड में लगा रहे हैं.

विज्ञापन

दूसरी ओर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अनिश्‍च‍ितता की वजह से वैश्‍व‍िक ऊर्जा की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के प्रस्ताव को खारिज किए जाने से क्रूड और एनर्जी मार्केट में हलचल है. ग्लोबल स्पॉट गोल्ड (Spot Gold) में भी बीते कारोबारी सत्र में करीब 4% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिससे घरेलू बाजार में भी बिकवाली का दबाव बन गया.

आज सोने के भाव
आज 29 सितंबर 2026 के अनुसार भारत के प्रमुख शहरों में 10 ग्राम सोने (24K, 22K और 18K) के अनुमानित खुदरा भाव (Retail Rates) नीचे द‍िए गए हैं:

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ